International Yoga Day 2023: कैसे करें शीर्षासन, कितने होते हैं इसके चरण? तस्वीरों में देखें स्टेप बाय स्टेप


सर्वप्रथम ज़मीन पर एक पतली दरी या कंबल बिछा लें, क्योंकि सीधे जमीन पर कोई भी योगासन करना सही नहीं माना जाता. इसके अलावा, डायरेक्ट जमीन पर शीर्षासन करने से सिर और गर्दन में दर्द भी हो सकता है

अब वज्रासन में बैठ जाएं और दोनों हाथों से एक-दूसरी उंगलियों को एक के ऊपर एक बाहर की तरफ फंसा लें. शीर्षासन करने हेतु दोनों हथेलियों से बनी इसी ग्रिप पर सिर टिकाना होता है अब गर्दन और पीठ को झुकाते हुए हथेलियों के बीच में बनी जगह पर सिर को टिकाएं. ध्यान रहे कि आपकी केहुनी इस तरह से ज़मीन से टिकी हो कि वो आपके पूरे शरीर का वजन संभाल ले अब धीरे-धीरे कमर को सिर की तरफ उठाने का प्रयास करें. ध्यान रखने वाली बात है कि अगर आप पहली बार यह आसन कर रहें हैं तो किसी के सहारे और उचित मार्गदर्शन के बिना इसे करना खतरनाक साबित हो सकता है कमर को आगे की तरफ तानते हुए पैरों के पंजे को जमीन पर टिका दें. अब आप इस आसन के मध्य भाग में पहुंच गए हैं अब धीरे-धीरे ज़मीन से पैरों को उठाने का प्रयास करें. ऐसा करते हुए आपके शरीर का भार आपकी केहुनी और सिर पर होगा, इसलिए इस समय सांसों की गति को अति निम्न रखें एक चरण आगे बढ़ते हुए पैरों को धीरे-धीरे सीधा करते जाएं. इस दौरान आपका सिर आपकी हथेलियों के बीच होना चाहिए अब शरीर के निचले भाग को तानते हुए एकदम सीधा करने का प्रयास करें. इस दौरान सांस की गति को कम से कम रखें पूर्ण रूप से जब शरीर सीधा हो जाए तो इस आसन में अपनी क्षमता अनुसार रुकें. इस दौरान आप श्वास की गति को मध्यम रख सकते हैं अब पुनः वापस सामान्य स्थिति में लौट आएं

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More