
हाइलाइट्स
कॉकरोच से निजात पाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं.
लौंग की मदद से भी आप कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं.
How to Get Rid of Cockroach in Monsoon: कॉकरोच की समस्या तो नॉर्मल दिनों में भी आम ही होती है. ऐसे में मौसम अगर बारिश का हो तो नमी की वजह से ये दिक्कत कई गुना बढ़ जाती है और घर में एक-दो कॉकरोच ही नहीं बल्कि पूरी फ़ौज नजर आती है. ऐसे में कीड़े-मकोड़ों से निपटने से सम्बंधित सीरीज (Insects problem series for monsoon) के तहत आज हम आपको बताते हैं. कॉकरोच से छुटकारा पाने के कुछ तरीके, जिनको अपनाकर आप मिनटों में कॉकरोच के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं.
बता दें कि सीरीज के पिछले आर्टिकल में हमने आपको मानसून के मौसम में बाथरूम में आने वाले केंचुओं से निजात पाने के तरीकों के बारे में बताया था. इसी क्रम में आज हम आपको बताते हैं, घर में आने वाले कॉकरोच से छुटकारा पाने के बहुत ही आसान और असरदार तरीकों के बारे में.
नीम का करें इस्तेमाल
कॉकरोच से निजात पाने के लिए आप नीम की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप रात के समय नीम के पत्तों का पाउडर या तेल लेकर इसको उन जगहों और कोनों में स्प्रे कर दें, जहां कॉकरोच छुपते रहते हैं. इसकी स्मैल से कॉकरोच घर से हमेशा के लिए भाग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: आसान तरीकों से पाएं सिंक के कीड़ों से छुटकारा, सफाई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
तेज पत्ते की लें मदद
कॉकरोच से निजात पाने के लिए आप तेज पत्ते की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप तेज पत्तों को मिक्सी में डालकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें. फिर दो-तीन चम्मच पाउडर लेकर गर्म पानी में उबाल लें. इसके बाद इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बॉटल में भर लें. फिर इसको घर में हर जगह पर स्प्रे कर दें. इससे मिनटों में कॉकरोच घर छोड़कर भाग जायेंगे.
ये भी पढ़ें: सूजी और आटे में लग जाते हैं कीड़े, 5 मामूली तरीकों का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा एकदम फ्रेश
लौंग आ सकती है काम
कॉकरोच भगाने के लिए आप लौंग का यूज भी कर सकते हैं. इसके लिए आप लौंग को पीसकर इसका पाउडर बना लें. फिर इस पाउडर को घर के उन कोनों और बाथरूम में छिड़क दें जहां ये देखने को मिलते हैं. इसकी तीखी स्मैल से कॉकरोच तो घर ने छूमंतर हो ही जायेंगे. साथ ही मानसून में घर में आने वाले बाकी कीड़े-मकोड़े भी नौ दो ग्यारह हो जाएंगे.
बेकिंग सोडा हो सकता है कारगर
कॉकरोच के आतंक से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा भी अच्छी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसमें आधा चम्मच पिसी हुई चीनी मिक्स कर लें. फिर इस मिश्रण को घर के कोनों और उन दरारों में डाल दें जहां कॉकरोज दिखाई देते हैं. इस मिश्रण से जल्दी ही आपको कॉकरोच के आतंक से निजात मिल जाएगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 08:16 IST






