Sarkari Naukri 2023 : 1400 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की निकली भर्ती, नहीं होगी कोई परीक्षा, तुरंत भरें फॉर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri 2023 : झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की 1400 वैकेंसी है. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर भर्ती एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर करना है.

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पर भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग किया होना चाहिए. अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखना होगा.

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ एकेडमिक ईयर 2016-2020 का कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम का सर्टिफिकेट (CPCH) भी चाहिए.

सेलेक्शन प्रोसेस

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर भर्ती मेरिट बेसिस पर होगी. यह मेरिट बीएससी नर्सिंग में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी.

उम्र सीमा

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा की बात करें तो अनारक्षित और EWS के लिए 35 साल, बीसी-1 और बीसी-2 के लिए 37 साल, महिला (अनारक्षित, बीसी-1 व बीसी-2) के लिए 38 साल, एससी/एसटी के लिए 40 साल है.

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की सैलरी

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को हर महीने 25000 रुपये सैलरी मिलेगी. साथ ही 15 हजार रुपये महीने परफॉर्मेंस बेस्ड इनसेंटिव भी मिलेगा.

jrhms-recruitment-2023

ये भी पढ़ें 

Sarkari Naukri 2023 : अकाउंटेंट पद पर 5000 से अधिक नौकरियां, RSMSSB ने निकाली भर्ती, 27 जून से भरें फॉर्म

Success Story: पिता थे दर्जी, मां करती थी मजदूरी, बेटा था वॉचमैन, अब बना IIM में प्रोफेसर

टॉप वीडियो

Tags: Bihar Jharkhand News, Government jobs, Jobs in india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें