MP News: बीना- गुना रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, कोयले से भरी मालगाड़ी के 6 डिब्बों में लगी आग

अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. बीना- गुना रेलवे ट्रेक के गुनहेरु बमोरी रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के 6 डिब्बों में आग लग गई. हादसे के वक्त मालगाड़ी कोयले से भरी थी. घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फौरन नगर परिषद की आग लगने की जानकारी दी गई. फिर फायर बिर्गेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे की वजह से इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेन डिले भी हो सकती हैं.

Tags: Ashoknagar news, Indian Railways, Mp news, Train accident

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More