Yoga day 2023: क्या है हॉट योगा? तनाव और स्किन समेत 5 बड़ी बीमारियां करता है दूर, बस बरतें ये सावधानियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हॉट योग 90 मिनट में किया जाने वाला प्राचीन योग का आधुनिक रूप है.
इस योग को ऐसे कमरे में किया जाता है, जिसका तापमान 40 डिग्री या अधिक हो.

Hot yoga for health benefit: योग यानी शरीर और मानसिक तनाव और व्याधियों को दूर करने का सबसे सटीक तरीका है. योग करने से सेहत को कई चमत्कारी लाभ होते हैं. इन्हीं में एक ऐसा योग है जो कई परेशानियों को दूर करने में सक्षम है. इस चमत्कारी योग को हॉट योग के नाम से जानते हैं. बता दें कि, हॉट योग 90 मिनट में किया जाने वाला प्राचीन योग का आधुनिक रूप है. इस योग को करने के लिए ऐसे कमरे का चुनाव किया जाता है, जिसका तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट या उससे ऊपर रखा गया होता है. इस योग में 26 जटिल आसन और 2 प्राणायाम शामिल होते हैं. इस विशेष योग को करने से स्किन समस्याएं, गठिया दर्द, तनाव और दिल से संबंधित बीमारियों को दूर किया जा सकता है.

वजन कम करने में असरदार

90 मिनट हॉट योग करने से आप 500 कैलोरी तक आसानी से बर्न कर सकते हैं. इस योग से शरीर की अतिरिक्त वजन को कम किया जा सकता है. इस योग को करते समय धनुरासन, त्रिकोणासन और उष्ट्रासन जैसे योग शरीर को स्ट्रेच करके लचीला बनाते हैं. इससे इंसान को चोट लगने का भी खतरा कम होता है.

हार्ट के लिए लाभकारी

हॉट योग करने से हार्ट से संबंधित परेशानियों को कम किया जा सकता है. इस योग को करने से शरीर को संतुलित बनाने की क्षमता का विकास होता है. साथ ही पॉजिटिव एनर्जी के स्तर में वृद्धि होती है. यह योग सांस लेने की क्षमता को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है.

स्किन के लिए फायदेमंद

हॉट योग स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम करता है. यह योग शरीर से अशुद्धि- को निकालकर स्किन की चमक बढ़ाते हैं. इस योग को करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है. इस योग को नियमित करने से सोचने की क्षमता का बेहतर विकास होता है.

ये भी पढ़ें:  Yoga Day 2023: फेफड़े में चिपके कचरे और धुएं से बने जहर को बाहर निकाल देंगे ये 3 योगाभ्यास, लंग्स की सारी बीमारी हो जाएगी दूर

पेट की दिक्कतें होंगी कम

हॉट योग करने से पेट से जुड़ी परेशानी कम होती हैं. इसकी 90 मिनट की योगा क्लास से कब्ज, एसिडिटी और गैस्टिक जैसी समस्याएं खत्म होती हैं. इसके अलावा शरीर को भारीपन से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें:  Yoga Day 2023: पीठ दर्द, पेट की चर्बी दूर करने के लिए करें मर्कट आसन, एक्‍सपर्ट से जानें अभ्‍यास का सही तरीका

ये रखें सावधानियां

  • हॉट योग को धीरे-धीरे शुरू करना चाहिए. साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.
  • हॉट योग करने से पहले अधिक पानी पीने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.
  • गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज के रोगियों को इस योग को करने से बचना चाहिए.
  • हार्ट के मरीजों को भी एक्सपर्ट इस योग ना करने की सलाह देते हैं.

Tags: Benefits of yoga, International Day of Yoga, Lifestyle, Yogasan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें