Ram Charan Upasana की बेटी पैदा होते ही बन गई स्टार, एक झलक देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़, VIDEO


Ram Charan and Upasana welcomed their first child After A decade of Marriage: राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला जिस घड़ी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, अब वो खत्म हुआ. हाल ही में स्टार वाइफ ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. उपासना मंगलवार, 20 जून, 2023 को अपने पहले बच्चे का धूमधाम से स्वागत किया. ये खबर सुनकर मेगा फैमिली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उपासना 19 जून की देर शाम हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचीं और आज सुबह उन्होंने अपनी बच्ची को जन्म दिया. उनकी एक झलक देखने के लिए कई लोग बेताब हैं और अस्पताल के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में समाचार एजेंसी PTI ने अपोलो अस्पातल के बाहर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप लोगों की भीड़ देख सकते हैं. ये विजुअल हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर का है, जहां मेगास्टार चिरंजीवी अपनी न्यू बॉर्न ग्रांड डॉटर से मिलने पहुंचे हैं. राम चरण और उपासना आज सुबह ही पहली बार पेरेंट्स बने हैं.

Tags: Ram Charan, Ram charan photos, South cinema, South cinema News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More