Tata Punch का दिख रहा बुरा समय! सेफ्टी से लेकर माइलेज तक इस कार ने पछाड़ा, प्रीमियम कारों के लिए भी बनी चुनौती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ह्युंडई एक्सटर में कई फीचर्स प्रीमियम कैटेगरी के दिए गए हैं.
सेफ्टी फीचर्स के मामले में भी कार कहीं आगे है.
कार में फैक्ट्री फिटेड डैश कैम भी दिया गया है.

नई दिल्ली. अब तक इंडियन मार्केट में टाटा की कुछ गाड़ियां अपने सेफ्टी फीचर्स और रेटिंग को लेकर पॉपुलर थीं. इसी के बल पर इनकी सेल भी काफी बढ़ गई थी. ऐसी ही टाटा की एक कार थी पंच, इस माइक्रो एसयूवी को सेफ्टी रेटिंग और फीचर्स के नाम पर बेचा गया. लेकिन अब इस कार को टक्कर देने के लिए ह्युंडई ने अपनी नई माइक्रो एसयूवी एक्‍सटर को शोकेस कर दिया है. जल्द ही कार को लॉन्च भी कर दिया जाएगा.

अब तक पंच के जिन सेफ्टी फीचर्स की बात की जा रही थी एक्सटर उनसे कई कदम आगे निकली है. फिर बात एयर बैग की हो, हिल होल्ड असिस्ट की या फिर डैश कैम की, पंच दूर दूर तक एक्सटर से टक्कर लेने के लिए तैयार नहीं दिख रही है. आइये जानते हैं ऐसे 5 फीचर्स जो एक्सटर को टाटा पंच से कहीं बेहतर माइक्रोएसयूवी बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

सेफ्टी फीचरः टाटा पंच की बात की जाए तो इसमें केवल दो एयरबैग आते हैं. वहीं एक्सटर में कंपनी 6 एयरबैग के साथ ही एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर ऑफर करती है. वहीं पंच में हिल स्टार्ट अ‌िस्‍स्ट का फीचर भी नहीं मिलता है.

सनरूफः एक्सटर में कंपनी ने सनरूफ दी है, इसी के साथ किसी माइक्रो एसयूवी में सनरूफ का फीचर पहले बार इंट्रोड्यूस किया गया है. पंच में अभी तक सनरूफ नहीं आती है. हालांकि ऑटो एक्सपो के दौरान पंच का एक सनरूफ वाला मॉडल शोकेस किया गया था लेकिन ये कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है.

इंफोटेनमेंट सिस्टमः टाटा पंच में कंपनी ने 7 इंच का टयस्क्रीन दिया है. वहीं एक्सटर में आपको 8 इंच का एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्सलस्टर से भी इसे लैस किया गया है. वहीं टाटा पंच में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

वायरलैस चार्जरः ह्युंडई एक्सटर में कंपनी ने प्रीमियम कारों के फीचर देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. कार में आपको वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी मिलता है. हालांकि टाटा पंच के किसी भी वेरिएंट में कंपनी वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन नहीं देती है.

डैश कैमः एक बार फिर हट कर फीचर देने के मामले में ह्युंडई ने बता दिया है कि उसका कोई मुकाबला नहीं है. एक्सटर में कंपनी ने डैश कैम दिया है. ये आपके पूरे सफर को रिकॉर्ड करेगा और कई आपात परिस्थितियों में आपके लिए बड़ा काम का साबित होगा. हालांकि पंच में ये फीचर नहीं है और न ही इसको इंट्रोड्यूस करने की बात कही जा रही है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Hyundai, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें