
शिकांत ओझा/पलामू. जेईई एडवांस का रिजल्ट आ चुका है. पलामू के बाईपास रोड निवासी आरओ रिपेयर अनिल कुमार के बेटे चेतन राज ने सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है. उनका कहना है की सफल होने के लिए बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने की कोई आवश्यकता नहीं है. खुद अगर डेडिकेशन से पढ़ाई करें तो सफलता जरूर हासिल होती है. छात्र का आईआईटी एडवांस में ओबीसी रैंक 1504 है. वहीं जेनरल में 7074 रैंक है. चेतन राज जेईई मेंस में 98.6 परसंटाइल के साथ जिला टॉपर रहा था.
चेतन राज ने लोकल 18 को बताया कि नवोदय विद्यालय से 10वीं पास किया. इसके बाद आईएससी के लिए डेडीकेटेड एकेडमी में नामांकन लिया. 12वीं के साथ जेईई की तैयारी करता रहा. शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई करता रहा. रोजाना करीब 8 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. उन्होंने कहा, ‘पापा शुरू से मुझे एक सफल इंजिनियर बनाने चाहते हैं. उनका सपना अब पूरा होगा. मैं शुरू से आईआईटी में दाखिला लेकर पढ़ाई करना चाहता हूं’.
मां को कैंसर
चेतन राज के पिता अनिल कुमार आरओ रिपेयर कर घर चला रहे हैं.इससे पहले ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे. वहीं चेतन की मां ज्ञान निकेतन स्कूल में शिक्षिका थी. वह फिलहाल कैंसर से पीड़ित हैं. मां बीमार रहकर भी बच्चों का भरपूर केयर कर रही हैं. वहीं, चेतन की बहन निकिता पुणे स्थित इसरो में साइंटिस्ट की पढ़ाई कर रही है. वह अपनी बहन से काफी प्रेरित होता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:05 IST






