आधे दाम में मिल रहे हैं ये ब्रांडेड हेडफोन, वायरलेस और ब्लूटूथ स्पीकर पर ऐसी तगड़ी छूट की लग गई लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Discount on Headphone: वर्ल्ड म्यूज़िक डे के मौके पर अमेज़न पर सेल चल रही है. सेल में आधे दाम पर ईयरबड, हेडफोन, साउंडबार जैसे गैजेट को खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि इसकी खरीद पर अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आइए जानते हैं किस प्रोडक्ट पर कितने की छूट मिल रही है.

WF-1000X M4: ये ईयरबड प्रीमियम सेगमेंट में आता हैं. हालांकि इसपर 50% तक की छूट पाई जा सकती है. ग्राहकों को ये ईयरबड 26,990 रुपये के बजाए 14,990 रुपये में मिल जाएगा.

WH-1000XS M5 नॉइस कैंसेलेशन फीचर के साथ आता है, और सेल में ग्राहक इसे 34,990 रुपये के बजाए सिर्फ 24,990 रुपये में घर ला सकेंगे. बता दें कि इसमें 2,000 रुपये का कैशबैक जुड़ा हुआ है.

Sony WF-C500 ट्रूली वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबज एक बार चार्ज होकर करीब 20 घंटे की बैकअप देता है. इसे ग्राहक आधे दाम पर घर ला सकते हैं. इस ईयरबड को 8,990 रुपये के बजाए सिर्फ 4,490 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Sony WI-C100 वायरलेस हेडफोन की बात करें तो ये उन लोगों के लिए है, जो बजट रेंज में अच्छा ऑप्शन तलाश कर रहे हैं सेल में इसे डील ऑफ दे डे के तहत घर लाया जा सकता है. ग्राहकों को इसपर 50% की छूट मिल रही है, यानी कि इसे आधे दाम पर घर लाया जा सकता है. इसे 2,790 रुपये के बजाए सिर्फ 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है.

पार्टी स्पीकर पर भी होगी तगड़ी बचत
दूसरी तरफ बात करें पार्टी स्पीकर्स की तो ग्राहकों को इसपर भी खूब अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. Sony Srs-Xb 13 वायरलेस एक्सट्रा बेस पोर्टेबल कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर को 4,990 रुपये के बजाए सिर्फ 3,699 रुपये में खरीदा जा सकता है. बता दें कि ये 16 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है.

वहीं अगर आप थोड़ा ज़्यादा खर्च कर सकते हैं तो आपके लिए Sony SRS-XG300 X-सीरीज़ वायरलेस पोर्टेबल ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर को 33,990 रुपये के बजाए सिर्फ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसपर 41% की छूट दी जा रही है. ये IP67 रेटिंग के साथ आता है.

Tags: Amazon, Portable gadgets, Save Money, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें