FIR on Asit Modi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ केस दर्ज, यौन शोषण का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) शो के प्रोड्यूसर ​असित मोदी पर बीते दिनों यौन शोषण का आरोप लगा था. अब इस केस में असित मोदी और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शो में ‘मिसेज सोढी’ का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जेनिफर ने असित के साथ ही शो के एक्जीक्युटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ शिकायत की थी और अब इस मामले में तीनों के खिलाफ केज दर्ज कर लिया गया है.

मुंबई पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पोवाई पुलिस की ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और एक्जीक्युटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. ये केस आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत शो की कलाकार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. फिलहाल इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई. जेनिफर मिस्त्री ने असित पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अपनी बात को सोशल साइट पर वीडियो के जरिए शेयर किया था. अब एफआईआर दज होने से असित पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं.

Tags: Entertainment news., Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें