यूपीः घर से दवा लेने गई महिला की हत्या, तेजाब से जलाया, जंगल में मिला अधजला शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बरेली. उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में थाना शाही क्षेत्र के कुल्चा गांव में महिला को तेजाब से जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया है. महिला का अधजला शव जंगलों से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान धर्मवती पत्नी प्रेमराज निवासी कुलछा के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि कल महिला अपने घर से दवा लेने के लिए गई थी जिसके बाद लौटी नहीं और काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो वही आज महिला का गांव के पास जंगलों में अधजला शव बरामद हुआ है. महिला को तेजाब से जिंदा जलाया गया है और तेजाब डालकर महिला की हत्या की गई है. हालांकि, महिला के शव को जंगली जानवरों ने भी नोंचा है.

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है. पूरे घटना का जल्द खुलासा करने के लिए बरेली एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की 4 टीमें गठित की है.

एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह का कहना है कि आज महिला का शव जंगल से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन आज महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगी है. जल्द घटना का खुलासा कर जो भी दोषी होगा जेल भेजा जाएगा.

Tags: Acid attack, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें