Tinder पर ढूंढ रही थी साजन, मिल गया स्कैमर, महिला ने गंवाई पूरी जमा पूंजी, हैरान करने वाला मामला

Tinder Scam: दुनिया भर में टिंडर रोमांटिक साथी मिलाने के लिए काफी फेमस है. इस प्लेटफॉर्म पर लाखों करोड़ो हर उम्र के लोग अपने प्रेमी की तलाश में रहते हैं. कभी कोई सफल होता है तो कभी किसी को नाकामी हाथ लगती है. लेकिन, इस प्लेटफॉर्म पर मिले लोग या इन डेटिंग एप्प्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है. क्यूंकि आप किसी भी अजनबी काफी आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता है. आखिर भरोसा क्यों नहीं किया जा सकता है इसका एक उदहारण है अमेरिका के एक 42 वर्षीय महिला के साथ हुए लगभग 81 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) का स्कैम. दरअसल, रेबेका होलोवे नाम की महिला दूसरी शादी के बाद तलाक से उबर ही रही थी. महिला के तीन छोटे बच्चे है. तभी दुःख से उबर रही महिला को टिंडर के मैच में प्यार मिला. 

डेली मेल के रिपोर्ट के अनुसार, महिला उस व्यक्ति से मार्च मिली थी. फ्रेड नामक व्यक्ति ने महिला को खुद को फ्रेंच बिजनेसमैन बताया. हालांकि, ये शख्स महिला से कभी भी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला था. वहीं, वीडियो कॉल पर भी सामने आने में कतराता था. अपना चेहरा नहीं दिखता था. वह रेबेका के साथ टेक्स्ट के माध्यम से लगातार जुड़ा रहता था. उसने समय के साथ रेबेका के साथ संबंध मजबूत करते हुए उसे विश्वास में ले लिया. महिला ने बताया कि समय के साथ विश्वास करना साधारण बात लगी. 

महिला ने दिल्ली मेल से बात करते हुए बताया कि, ‘माध्यम वर्ग की महिलाएं हम इमोशनली काफी कमजोर होते हैं. हमारे पास पैसा तो है लेकिन प्रेम के लिए एक सही आदमी आज तक नहीं मिला. अगर अचानक एक अजनबी आपसे अच्छे तरीके से बात करने लगे तो आपको लगने लगेगा कि यही सही शख्स है.’ महिला ने बताया कि उसने मुझे विश्वास दिलाने के लिये बताया कि उसकी एक बेटी है और वह फिलाडेल्फिया में रह रहा है. जैसे-जैसे जोड़ी का ‘संबंध’ विकसित हुआ, फ्रेड ने रेबेका को अपने क्रिप्टोक्यूरेंसी निवेश के बारे में बताना शुरू किया. 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: मिस्र की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद, PM मोदी करेंगे दौरा, भारत से है कनेक्शन

महिला ने अपने टिंडर के प्रेमी के कहने पर फर्जी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले 1,000 डॉलर का निवेश करके 168 डॉलर की कमाई की. उत्साहित होकर महिला ने दोबारा निवेश किया और अच्छा खासा रिटर्न पाया. अंत में महिला ने प्रेमी के कहने पर अपनी पूरी जीवन बचत, $401,000 (USD 100,000) की राशि प्लेटफॉर्म पर निवेश कर दी. लेकिन इस बार उसे रिटर्न में में कुछ भी नहीं मिला. तब मेरी दोस्त ने इंगित किया कि मेरे साथ स्कैम हुआ है.

Tags: Cryptocurrency, Cyber Fraud, Online fraud

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More