World Cup से पहले बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान और इंग्लैंड को धूल चटाने वाली टीम को ओमान ने पटका, 5 विकेट से धोया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू हो चुका है. टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए टीमें क्वालीफायर मुकाबले खेल रही है. चौथे ही मैच में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल गया. पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी ताकतवर टीम को वर्ल्ड में पटकने वाली टीम आयरलैंड पर ओमान ने 5 विकेट की बड़ी जीत दर्ज कर सनसनी फैला दी.

जिम्बाब्वे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं. क्वालीफायर के चौथे ही मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर हो गया. आयरलैंड की टीम को ओमान के हाथों 5 विकेट की करारी शिकस्त मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसे ओमान की टीम ने 48.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

ओमान के खिलाफ आयरलैंड की टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम ने जैसे तैसे 281 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के स्टार जॉर्ज डॉकरेल ने नाबाद 91 रन की पारी खेली जबकि हैरी टेक्टर ने 52 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर ज्यादा कुछ नहीं कर पाया. ओमान की तरफ से बिलाल खान और फैयाद बट ने 2-2 विकेट चटकाए.

ओमान ने 5 विकेट से जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन कश्यप प्रजापति ने अकिब इल्यास के साथ मिलकर पारी संभाली. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को पटरी पर ला दिया. प्रजापति ने 72 तो इल्यास ने 52 रन की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जिशान मसूद ने 59 रन बनाते हुए मैच को लगभग आयरलैंड की पहुंच से दूर कर दिया. मोहम्मद नदीम ने 46 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को यह यादगार जीत दिलाई.

Tags: World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें