Alert ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ग्वालियर-चंबल समेत अन्य जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य तिवारी/भोपाल: बिपरजॉय तूफान गुजरात-राजस्थान में भारी नुकसान पहुंचाने के बाद 22 जून से मध्यप्रदेश में भी अपना प्रकोप दिखाने वाला है. यही कारण है कि आने वाले 2 दिनों में ग्वालियर-चंबल में भारी वर्षा होने के आसार लगाए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उज्जैन में भी बारिश होने के अनुमान हैं. साथ में 60 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे ज्यादा तेज रफ्तार में हवा चलने की संभावना है. प्रदेशभर में अगले 4 दिन मौसम बिगड़ने का अनुमान है.

भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक ग्वालियर और चंबल जैसे जिलों में 19 और 20 जून को भारी बारिश के साथ आंधी तूफान देखने को मिल सकता है. वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, अशोकनगर और गुना में भी भारी बरसात होने के आसार हैं. 20-21 को छतरपुर, सतना, निवारी, रीवा और टीकमगढ़ में बरसात होने वाली है. हालांकि, तूफान की गति में गिरावट आने की वजह से मध्यप्रदेश के भीतर राजस्थान-गुजरात जैसी तबाही देखने को नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें. Shivpuri News : चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

उन्होंने कहा 2.55 इंच बारिश बीते 24 घंटे में रतलाम शहर में देखा गया हैं. वहीं गुना में रविवार शाम से ही रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है. बीते 24 घंटे में 0.51 इंच बारिश यहां भी दर्ज हो चुकी है. 0.62 इंच शिवपुरी में 0.19 इंच उज्जैन में 0.12 इंच ग्वालियर में बरसात हो चुकी है.

जानें किन जिलों में होगा तूफ़ान का असर
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा बिपरजॉय तूफान का प्रभाव प्रदेश के 4 संभाग में पड़ने वाला हैं. जिसमें उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और चंबल शामिल हैं. कहा जा रहा है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से आंधी आने का भी अनुमान है.

जानें कहां गर्मी का असर बरकरार रहेगा
वैसे तो मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने के आसार है, लेकिन इसके बावजूद कई जिले ऐसे रहेंगे जहां गर्मी का प्रकोप नजर आएगा. इसमें अनूपपुर, रीवा, सतना, सीधी, डिंडोरी, शहडोल, बालाघाट, सिवनी, कटनी, मंडला और उमरिया शामिल हैं.

भोपाल में 20-21 जून के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को भी बारिश देखने को मिली. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी यहां वर्षा होने के आसार लगाए जा रहे हैं. मौसम में बदलाव होने के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री के करीबन पहुंचा, तो वहीं रात में 25 से 26 डिग्री तक तापमान रह रहा. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20-21 जून को भी राजधानी में भारी बारिश होने के आसार है.

Tags: Bhopal news, Local18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें