
Telangana Open School 10th, Intermediate result 2023: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी ने TOSS results 2023 जारी कर दिया है. ये रिजल्ट SSC Class 10th और Intermediate Class 12th के लिए जारी कर दिया गया है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट telanganaopenschool.org पर जारी कर दिया गया है.
तेलंगाना ओपन स्कूल से 10वीं के पेपर देने वाले 49.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं में 47.14% पास हुए हैं. तेलंगाना ओपन स्कूल एग्जाम्स 25 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित किए गए थे. छात्रों के पास प्रतिशत की जानकारी ओपन स्कूल ने अधिकारिक वेबसाइट के जरिए
www.telanganaopenschool.org पर नोटिस जारी कर के दी है.
TOSS result 2023 ऐसे चेक करे
अधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org पर जाएं.
होम पेज पर न्यूज एंड मीडिया सेक्शन पर जाएं.
‘Results of SSC (TOSS) public examinations, April/May 2023” लिंक पर क्लिक करें.
एक और लिंक Results of Inter (TOSS) public examinations, April/May 2023 पर जाएं.
एडमिशन नंबर या रोल नंबर सबमिट करें.
TOSS SSC, Intermediate रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर आएगा.
तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी की ओर से रिजल्ट स्कूलों को 15 दिनों में भेज दिए जाएंगे. रिजल्ट में कोई गलती हो तो संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी / हेड मास्टर / प्रिंसिपल के माध्यम से 11.07.2023 को या उससे पहले तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी हैदराबाद के राज्य कार्यालय में सुधार के लिए एप्लीकेशन दें. सुधार के लिए निर्धारित तिथि के बाद कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.
जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे अपने नंबर फिर से जुड़वाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए 24 जून से 4 जुलाई तक एप्लीकेशन दे सकते हैं. 10वीं के स्टूडेंट्स को अपने नंबर फिर से जुड़वाने के लिए 350 रुपए फीस देनी होगी. 1200 रुपए फोटोकॉपी के लिए देने होंगे. 12वीं के स्टूडेंट्स की नंबर फिर से जुड़वाने की फीस 400 है और फोटोकॉपी के लिए फीस 1200 ही है.
ये भी पढ़ें-
JEE Advanced Toppers 2023: पहले जेईई मेन में दिखाया कमाल, अब जेईई एडवांस्ड में पाई AIR 8
JEE Advanced result 2023: ऋषि कालरा ने हासिल की 3rd रैंक, JEE Main में भी थे 100 परसेंटाइल, रोज इतने घंटे करते थे पढ़ाई
.
Tags: Class 10th Results
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 13:01 IST






