दिल्ली में यहां मिलते हैं लजीज जायकेदार कबाब, देखकर ही आ जाएगा मुंह में पानी

गौहर/दिल्ली. पुरानी दिल्ली को दिल्ली 6 के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर कई मशहूर इमारतें, बाजार और दुकाने हैं. इन्हीं दुकानों पर मिलने वाले कई स्वादिष्ट व्यंजन पुरानी दिल्ली की पहचान भी हैं. यहीं पर ‘कुरैशी कबाब कॉर्नर’ के नाम से एक दुकान है. यहां के कबाब खाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है. सिर्फ दिल्ली से नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से आए हुए लोग और कहीं बड़े सेलिब्रिटी भी यहां पर आकर यह लजीज कबाब खा चुके हैं.

दुकान के मालिक मोहम्मद इरशाद कुरैशी ने बताया कि यह दुकान 70 साल पुरानी है और वह खुद इस दुकान पर 26 साल से काम कर रहे हैं. इनके स्वाद के राज के बारे में पूछने पर इनका कहना था कि यह काफी कम मसाले इस्तेमाल करते हैं ताकि बच्चे और बड़े भी आराम से इनके कबाब खा सकें. इनके यहां पर कई तरह के कबाब मिलते हैं जैसे कि बड़े के कबाब, मटन के कबाब और चिकन कबाब.

स्वाद है लाजवाब

कबाब के इलावा इनके यहां पर आप चिकन टिक्का, चिकन मलाई टिक्का भी खा सकते हैं. इनके बड़े के कबाब का रेट 160 रुपए, चिकन कबाब 200 रुपए और मटन कबाब का रेट 240 रुपए है. जिसमें आपको पर प्लेट चार पीस खाने को मिल जाएंगे. ग्राहक फराज ने बताया कि वह यहां 2012-13 में आए थे और उन्हें पहली बार यहां 1 घंटा रुककर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा था. डॉक्टर जीशान का कहना था कि वह यहां चार-पांच साल से लगातार आ रहे हैं.

जानें दुकान की टाइमिंग और लोकेशन

यदि आपको भी यहां पर आकर इन कबाब का मजा लेना है तो वॉयलेट लाइन पकड़कर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 1 से बाहर आकर थोड़ी ही दूर चलने पर कुरेशी कबाब कॉर्नर दिख जाएगा. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है. दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे के बीच में आप कभी भी यहां पर जा सकते हैं.

Tags: Delhi, Delhi-NCR News, Food 18, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More