अलवर में यहां अब भी मिल रहा है नींबू और शरबत वाला स्पेशल बर्फ का गोला, लोगों को बचपन की आ रही याद


पीयूष पाठक/अलवर. बचपन में स्कूल के समय में बर्फ के गोले सभी ने खाए होंगे. उस समय तो बस एक मौज मस्ती के तौर पर ही खाए जाते थे. लेकिन, अब गर्मी के भयंकर प्रकोप के कारण शहर के लोगों को बर्फ के गोले की याद आने लगी है. गर्मी के समय में लोग बर्फ के गोले को पसंद कर रहे हैं. शहरवासी इसका आनंद लेने के साथ अपने बचपन की यादें भी ताजा कर रहे हैं. जब लोग बर्फ की चुस्की लेते हैं तो अपनी पुरानी यादों में पहुंच जाते हैं. बर्फ के गोले खाने वालों में युवा ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोग शामिल हैं. सभी को बर्फ की चुस्की पसंद आ रही है.

अलवर शहर में कई जगह पर बर्फ के गोले की ठेली लगी हुई नजर आती हैं. खास बात ये है कि य़ह सभी ठेली काफी पुराने समय से लग रही हैं. इन दिनों भयंकर गर्मी के प्रकोप के कारण भी लोग बर्फ की चुस्की लेने के लिए पहुंच रहे हैं. बर्फ के गोले पर शरबत, मसाला और नींबू डालकर लोग बड़े शौक से इसकी चुस्की ले रहे है. बर्फ के गोले वाले टीटू ने बताया कि यह काम करीब 6-7 महीने चलता है. गर्मी के अलावा लोग शाम को बर्फ के गोले का मजा उठाने के लिए आते हैं. लेकिन इन दिनों गर्मी के समय में रास्ते में रुककर लोग बर्फ के गोले का आनंद ले रहे हैं.

कई फ्लेवर के मिलते है बर्फ के गोले

उन्होंने ने बताया कि अभी शाम के समय में लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हमारे यहां पर लोगों को अलग-अलग फ्लेवर के बर्फ के गोले मिलते हैं. लोग काला खट्टा, मैंगो, ऑरेंज और मिक्स फ्लेवर की डिमांड ज्यादा करते हैं. हमारी दुकान सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 8 बजे तक कंपनी बाग के बाहर लगती है. एक गोले की कीमत 20 रुपये हैं.

 गोले को खाते समय स्कूल की आई याद

अलवर शहर के गाय वाला मोहल्ला निवासी विक्रम का कहना है कि गर्मी में बर्फ के गोले खाने का आनंद अलग ही है. इसे खाने से एकाएक शरीर को ठंडक महसूस होती है. आज इस बर्फ के गोले को खाते समय स्कूल के टाइम की याद आ गई. जब अपने दोस्तों के साथ बर्फ के गोले की रेडियो पर जाकर मौज-मस्ती करते हुए गोले का आनंद उठाते थे.

Tags: Alwar News, Food, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More