दिल्‍ली-देहरादून वंदेभारत ट्रेन पर हुई पत्‍थरबाजी, इस स्‍टेशन के पास की घटना


हाइलाइट्स

आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

नई दिल्‍ली. यात्रियों को वंदेभारत ट्रेन खूब पसंद आ रही हैं, यही वजह है कि रेलवे मंत्रालय लगातार वंदेभारत ट्रेनों की संख्‍या बढ़ाता जा रहा है. लेकिन दूसरी ओर कुछ शरारती तत्‍व इस ट्रेन पर पत्‍थर मारकर देश कर संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हाल का मामला दिल्‍ली-देहरादून वंदेभारत का आया है. मुजफ्फरनगर स्‍टेशन के पास चलती ट्रेन पर पत्‍थर फेंका गया. आरपीएफ इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

उत्‍तर रेलवे के अनुसार दिल्‍ली-देहरादून वंदेभारत पर 18 जून को मुजफ्फरनगर स्‍टेशके करीब पत्‍थरबाजी की घटना हुई है. इस पत्‍थरबाजी में ई1 – सीट 13/14 का शीशा टूट गया. राहत की बात यह रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. उत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार चलती ट्रेन में यह घटना हुई है. आपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. उत्‍तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन पिछले माह 24 मई को शुरू हुई है. यानी अभी इसके संचालन का एक माह भी पूरा नहीं हुआ है.

18 वंदेभारत ट्रेनों का हो रहा है सफल संचालन

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली. यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है. वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी. पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली. इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं रानी कमलापति स्‍टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी से शुरू हुई है.

Tags: Indian Railways, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More