रोज 4 सप्ताह तक खाएं यह फल, कोलेस्ट्रॉल लेवल 40 प्रतिशत तक हो सकता है कम, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सेब खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है.
सेब खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी दुरुस्त हो सकता है.

How Apples Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खान-पान और घंटों एक जगह बैठे रहने की आदत कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की प्रमुख वजह हैं. इन आदतों पर अगर कंट्रोल न किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल हद से ज्यादा बढ़ जाता है और हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है. कोलेस्ट्रॉल का सीधा कनेक्शन हार्ट और ब्रेन के साथ होता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह खून की धमनियों में जम जाता है और ब्लड फ्लो प्रभावित करता है. इससे हार्ट और ब्रेन में जाने वाले ऑक्सीजेनेटेड ब्लड की सप्लाई बाधित होती है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तमाम लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन एक ऐसा फल है, जिसे खाने से शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर बाहर निकल सकता है. यह फल सेब है. सेब को कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए वरदान माना जा सकता है. सेब को दिल के लिए भी कारगर माना गया है.

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक सेब खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है. अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्रतिदिन एक या दो सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में 40 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है. शोधकर्ताओं की मानें तो सेब बायोएक्टिव पॉलीफेनोल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं. इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काफी असर पड़ता है और उसे कम करने में मदद मिलती है. सेब खाने से शरीर के लिपिड मेटाबॉलिज्म और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को मजबूती मिलती है. दिल के लिए सेब बेहद लाभकारी होता है और सेब के नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है. सेब का सेवन दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है.

4 सप्ताह तक प्रतिदिन सेब खाना फायदेमंद

साल 2012 में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की थी, जिसमें पता चला कि 4 सप्ताह तक प्रतिदिन सेब खाने से मध्यम आयु के लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल करीब 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है. ऐसा करने से हार्ट हेल्थ में काफी सुधार हो सकता है. खास बात यह रही कि सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स युक्त कैप्सूल लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर इतना फर्क नहीं पड़ा, जबकि फल खाने से काफी असर देखने को मिला. अमेरिका की ओहियो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट डिसिल्वेस्ट्रो ने इस रिसर्च को लीड किया था. उनके मुताबिक बैड कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकृत हो जाता है, तो यह एक ऐसा रूप ले लेता है जो खून की धमनियों को सख्त करना शुरू कर देता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. बैड कोलेस्ट्रॉल फ्री रेडिकल्स के साथ मिलकर इंफ्लेमेशन को ट्रिगर कर सकता है, जिससे हमारे शरीर के टिश्यू डैमेज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर खाएं यह पावरफुल ड्राई फ्रूट, कोलेस्ट्रॉल का होगा खात्मा, 5 फायदे कर देंगे हैरान

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के अन्य आसान तरीके

सेब खाने के अलावा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए. समय पर सोना-जागना चाहिए. पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. प्रतिदिन 30 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए. समय-समय पर सभी को हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, अगर फिर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल अनकंट्रोल हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए. हाई कोलेस्ट्रॉल साइलेंट किलर होता है, ऐसे में इसे लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में बिना प्यास के भी पीना चाहिए पानी? सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, डॉक्टर से जानें हकीकत

Tags: Health, Heart Disease, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें