
उधव कृष्ण/पटना. बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है. सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी के भाव आज यानी सोमवार को कम हुए हैं. ऐसे में लोगों के लिए अभी सोने-चांदी की खरीदारी का अच्छा मौका है. अगले कुछ दिनों में फिर से कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सोने-चांदी का रेट बढ़ने और घटने की बड़ी वजहों में लग्न, सेंसेक्स और अंतरष्ट्रीय बाजार शामिल होता है. इसके अलावा, शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव होने से भी स्थानीय सर्राफा बाजार के भाव पर इसका असर पड़ता है.
पटना सर्राफा बाजार में सोमवार 19 जून को 24 कैरेट सोना का दाम 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. रविवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 62,300 रुपये था. वहीं, सोमवार को 22 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम 55,200 रुपये है. जबकि पिछले हफ्ते मंडी बंद होने तक इसका भाव 55,650 रुपये था. इस वक्त बाजार में 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का भाव 46,850 रुपये है.
यह है आज का एक्सचेंज रेट
यदि आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, तो आज (सोमवार) पटना सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 53,700 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 45,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
क्या है चांदी का भाव
सोमवार को पटना में चांदी का भाव 70,700 रुपये प्रति किलो है. वहीं, चांदी का एक्सचेंज रेट 67,700 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है. यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 67.70 प्रति ग्राम के हिसाब से इसका रेट मिल सकता है. हालांकि, सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता की मानें तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से दाम कम-ज्यादा हो सकता है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Gold Rate Today, Local18, PATNA NEWS, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 10:27 IST






