एक और बाबा की एंट्री! बागेश्वर धाम के बाद अब नाथेश्वर सरकार की धूम, अर्जी लगाने के लिए उमड़े श्रद्धालु 


अनुज गौतम/सागर. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा लगाए जाने वाले दिव्य दरबार की चर्चा देश विदेश में हैं. कुछ इसी तर्ज पर एक और बाबा ने सागर के पहलवान बाबा मंदिर में दिव्य दरबार लगाया. इसदरबार मैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. मंदिर परिसर भर जाने के बाद कुछ लोग मंदिर के बाहर भी खड़े होकर अपनी अर्जी स्वीकार होने का इंतजार करते नजर आए.

बता दें कि इस दरबार में नाथेश्वर सरकार के प्रमुख ओंकार महाराज ने लोगों के पर्चे लिखकर समस्याएं बताई और उनका समाधान करने के लिए उपाय भी बताए, ओंकार महाराज के दरबार में भी बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तर्ज पर ही काम हुए. थैले में गदा, अर्जी लगाने के लिए राम नाम का जाप, लोगों को नाम लेकर बुलाना, उससे पहले पर्चा लिख देना, फिर उनसे सवाल पूछना और पर्चे में वहीं बात निकलने पर बालाजी की कृपा बताकर आशीर्वाद देना. कुछ ऐसा ही नजारा यहां भी देखने को मिला.

 बालाजी की कृपा…
ओंकार महाराज कहते हैं कि पंडोखर सरकार, बागेश्वर सरकार और नाथेश्वर सरकार सब एक ही है क्योंकि सभी पर बालाजी की कृपा है. दो दिवसीय दिव्य दरबार में पहली अर्जी शेफाली मिश्रा के नाम की स्वीकार की गई. उन्हें सामने बुलाया गया और प्रश्न किए जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले 3 साल से स्वास्थ्य खराब रहता है और नौकरी लगेगी या नहीं लगेगी ?

ऐसे निकाली पर्ची
पर्ची में यही प्रश्न निकले और उन्होंने बताया कि नौकरी लगने के योग नहीं बन रहे हैं जब शेफाली ने कहा कि नौकरी तो जरूर करनी है तब उन्होंने बताया कि बालाजी की विशेष कृपा होने पर ही नौकरी लग सकती है क्योंकि अब बिल्कुल भी योग नहीं बचे हैं. हालांकि 6 साल पहले नौकरी के योग थे, लेकिन उस समय कुछ अंक से रह गए थे क्योंकि समय डिस्टर्ब हो गया था.

 16 लोगों की अर्जी स्वीकार
बेटी के स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल था. उन्होंने बताया कि समय लगेगा लेकिन सब ठीक हो जाएगा. धाम पर आकर पेशी करें साथ ही लाल कपड़े में लॉन्ग और नारियल बांधकर अपनी अर्जी लगा दें. पहले दिन दिव्य दरबार में 16 लोगों की अर्जी स्वीकार हुई और उनके पर्ची बनाए गए.

Tags: Bageshwar, Bageshwar Dham, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More