
Gupt Navratri 2023 : हिंदू पचाग के अनुसार साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि होती है. आज (19 जून 2023) दिन सोमवार से आषाढ़ मास की गुप्त नावरात्रि आरंभ हो चुकी है, जिसका समापन 28 जून 2023 को होगा. इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद दशमी तिथि तक 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी मां के नौ रूपों की सच्चे मन से आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 18 जून 2023 दिन रविवार को प्रात: काल 10:06 बजे से होगा जो अगले दिन 19 जून 2023 दिन सोमवार को सुबह 11:25 बजे तक रहेगा. मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है. इसमें तांत्रिक घटस्थापना करते हैं. जो लोग गृहस्थ जीवन में हैं वे सामान्य पूजा करते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या है दिशा शूल, भूलकर भी शुक्रवार और रविवार को ना करें इस दिशा की यात्रा, इन उपाय से करें बचाव
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 19 जून 2023 की सुबह 05:23 से सुबह 07:27, अवधि 02 घंटे 04 मिनट.
घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त – 19 जून 2023 की सुबह 11:55 से दोपहर 12:50, अवधि 56 मिनट.
मिथुन लग्न प्रारम्भ – 19 जून 2023, 05:23
मिथुन लग्न समाप्त – 19 जून 2023, 07:27
यह भी पढ़ें – एक मुखी रुद्राक्ष बढ़ाता है एकाग्रता, जानें 2, 4 और 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ, सबका है विशेष महत्व
क्या है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि गुप्त सिद्धियां को पाने के लिए सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विश्वामित्र को गुप्त नवरात्रि की पूजा करने पर ही असीम शक्तियां की प्राप्ति हुईं थी और इसी दौरान रावण का पुत्र मेघनाथ ने कड़ी साधना कर इंद्र को हराया था. कहा जाता है यदि कोई साधक गुप्त नवरात्रि में यदि को कोई व्यक्ति गुप्त रूप से एक निश्चित समय पर देवी के पावन नौ स्वरूप की साधना कर ले तो उसे मां दुर्गा से सुख-सौभाग्य और आरोग्य का की प्राप्ति होती है.
.
Tags: Dharma Aastha, Navratri, Religion
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:07 IST






