JoSAA Counselling 2023: आईआईटी, एनआईटी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से, यहां करें रजिस्ट्रेशन


JoSAA Counselling 2023, IIT NIT Admission Counselling: अगर आप भी जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफल हो गए हैं और अब IIT, NIT में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी है. गौरतलब है कि आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट कल यानी 18 जून को घोषित किया गया था. जिसके अनुसार परीक्षा में 43773 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. अब इन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से यूजी कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा.

काउंसिलिंग का आयोजन संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण, JoSAA की ओर से किया जाएगा. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से देशभर के 23 IIT, 31 NIT, 26 आईआईआईटी एवं 33 अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थानों में इंजीनियरिंग के यूजी कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा. ध्यान दें कि जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी.

आज से करें रजिस्ट्रेशन
जोसा काउंसलिंग के लिए आज यानी 19 जून 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. उम्मीदवारों की ओर से भरे गए चॉइस फिलिंग के बाद पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा. वहीं दूसरे राउंड का मॉक सीट आवंटन 27 जून को जारी किया जाएगा. जबकि राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें-
JEE Advanced Toppers 2023: पहले जेईई मेन में दिखाया कमाल, अब जेईई एडवांस्ड में पाई AIR 8
JEE Advanced result 2023: ऋषि कालरा ने हासिल की 3rd रैंक, JEE Main में भी थे 100 परसेंटाइल, रोज इतने घंटे करते थे पढ़ाई

Tags: Admission, JEE Advance

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More