Breakfast Recipe: खाने में बेहद टेस्टी है पनीर ब्रेड रोल, स्वाद से भरपूर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद


हाइलाइट्स

पनीर ब्रेड रोल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है
पनीर ब्रेड रोल को आसानी से घर में बनाया जा सकता है

Paneer Bread Roll Recipe: लोगों को नाश्ते से लेकर डिनर तक में स्वादिष्ट और लजीज खाना पसंद होता है. नाश्ते में अगर हेल्दी खाने को मिल जाए तो बात ही कुछ और है. आज हम आपको ऐसे ही टेस्टी फूड पनीर ब्रेड रोल के बारे में बताएंगे. पनीर ब्रेड रोल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद है. इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है. आइए आपको पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी बताते हैं.

पनीर ब्रेड रोल के लिए सामग्री
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए 6-7 ब्रेड के पीस, 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच टोमेटो सॉस, 2 चम्मच कटा हरा धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2-3 चम्मच हरी चटनी, देसी घी और स्वादानुसार नमक ले लें.

इसे भी पढ़ें: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट और लजीज भरवां लौकी, पोषक तत्वों से है भरपूर, स्वाद ऐसा कि खाने वाला बार-बार मांगे

पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पिघला हुआ बटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला अदरक-लहसुन का पेस्ट, टोमैटो सॉस, जीरा पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें. अब ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारे निकाल कर रख लें. अब इसके ऊपर हरी चटनी लगाकर इस पर पनीर के मिश्रण को रखकर अच्छे से फैला दें. इसके बाद इस ब्रेड के ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें और इसे अच्छे से दबा कर रोल कर लें.

अब गैस पर तवा या पैन रखें. इसमें बटर या घी डाल लें. इसके बड्ड पैन पर ब्रेड रोल रख कर इसमें बटर लगाकर अच्छे से सेक लें.कुछ देर बाद पलट कर दूसरी तरफ से भी सेकें. अब आपका पनीर ब्रेड रोल बनकर तैयार है. इसे आप चटनी या सॉस के साथ खाने के लिए दे सकते हैं. यहां खाने में बेहद स्वादिष्ट होगा. जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बार-बार मांगकर खाएंगे. इसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Dinner Recipe: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट भरवां शिमला मिर्च, एक बार खाने वाला बार-बार मांगे, बेहद आसान है रेसिपी

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More