महाराष्ट्र: नागपुर में अचानक लापता हो गए 3 बच्चे, फिर 24 घंटे बाद SUV में मिले उनके शव, मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में अपने घर से 50 मीटर दूर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में एक भाई-बहन समेत तीन बच्चे रविवार शाम मृत पाए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पचपौली थाने के अधिकारी ने बताया कि फारूक नगर के निवासी तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और आफरीन इरशाद खान (6) शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे लापता हो गए.

अधिकारी ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को लगा था कि वे पास के मैदान में खेलने गए हैं. उन्होंने बताया, ‘जब बच्चे शनिवार देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का मामला दर्ज कराया. रविवार की शाम लगभग सात बजे, एक कांस्टेबल ने उनके घरों के पास एक एसयूवी खड़ी देखी और तीनों बच्चों के शव अंदर पाए.’

अधिकारी ने बताया कि तौफीक और आलिया भाई-बहन थे, जबकि आफरीन पास में ही रहती थी. नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्चों की मौत किस वजह से हुई. फिलहाल, इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि लापता बच्चों के शव उनके घर के पास खड़ी एक पुरानी कार में मिले. तीनों बच्चे खेलते-खेलते कार में बैठ गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. वे गायब थे, जिसके बाद उनकी तलाश की गई. गर्मी और दम घुटने से तीनों की मौत हुई.

Tags: Maharashtra, Maharashtra News, Nagpur

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें