मुरमुरा तो कई बार खाया होगा, इस बार ट्राई करें मुरमुरे स्नैक्स की ये स्पेशल रेसिपी, वीडियो में देखें बनाने का तरीका

हाइलाइट्स

मुरमुरे स्नैक्स की रेसिपी बेहद हेल्दी है.
इसे बच्चे भी बड़े चाव से खा सकते हैं.

Murmura Snacks Video Recipe: मुरमुरे की भेलपूरी हो या फिर इसके लड्डू, किसी न किसी तरह से आप मुरमुरे अक्सर खाते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से बनने वाले एक ऐसे स्नैक्स (Puffed rice snacks recipe) की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका टेस्ट आपने पहले कभी नहीं लिया होगा. ये रेसिपी आपको स्वादिष्ट तो लगेगी ही, साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान है.

बता दें कि इस रेसिपी को इंस्टाग्राम यूजर (@sumankatadkakitchen) ने अपने अकाउंट पर वीडियो के माध्यम से शेयर किया है. इस स्नैक्स को आप मेहमानों के सामने तो सर्व कर ही सकते हैं. साथ ही कुछ अलग बनाने की फरमाइश करने पर बच्चों के लिए भी इसे ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मुरमुरे से बनने वाली इस रेसिपी के बारे में.

ये भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में इस बार सर्व करें सूजी वड़ा, स्वाद है लाजवाब और बनाना है आसान, देखें वीडियो रेसिपी

मुरमुरा स्नैक्स बनाने के लिए सामग्री
मुरमुरा स्नैक्स बनाने के लिए मुरमुरा 2 कप, सूजी आधा कप, दही आधा कप, दो-तीन कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच मीठा सोडा, नमक स्वादानुसार, आवश्यकतानुसार तेल, आधा चम्मच जीरा, सफ़ेद तिल आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, एक चम्मच कड़ी पत्ता, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच लहसुन पेस्ट, एक मीडियम साइज बारीक कटा प्याज, एक मीडियम साइज टमाटर, आधा चम्मच पाव भाजी मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच आमचूर पाउडर, एक चम्मच कटा हुआ हरा धनिया पत्ती और आधा नींबू का रस ले लें.

Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More