60 साल की उम्र में 22 का दम, दादी की बवाल फिटनेस देखी, तो शरमा जाएंगी लड़कियां भी!


60 Years Old Woman Looks Young: दुनिया में अलग-अलग किस्म के लोग होते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता तो कुछ लोग छोटी उम्र में ही काफी मेच्योर दिखाई देने लगते हैं. कई बार फिटनेस खराब होना इसकी वजह होती है तो कई बार अपने प्रति लापरवाही बरतने की वजह से लोग बड़े दिखाई देने लगते हैं.

ऐसे में अगर आपको किसी ऐसी महिला के बारे में बताएं, जो अपनी बड़ी उम्र में भी छोटी लगती है. ये महिला चीन की रहने वाली है और अपनी कमाल की फिटनेस की वजह से उसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है. यूं तो महिला उम्र के उस पड़ाव पर है, जहां 2 किलोमीटर भी चलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, लेकिन ये तो रोज़ाना जिम करती है.

दादी की फिटनेस ने चौंकाया
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम बाओ शाओलिंग है और उनकी उम्र 60 साल है. वो जियांगशु प्रोविंस में रहती हैं. वो इस उम्र में भी पार्ट टाइम कार्डियो ट्रेनर हैं और 5 जिम में वो ये काम करती हैं. उन्हें 38 साल की उम्र से ही फिटेनस ट्रेनिंग का चस्का लगा था जब उन्होंने वज़न कम करने के लिए एरोबिक्स क्लासेज़ ज्वाइन की थीं. उसी वक्त लोगों ने उन्हें बताया कि उनके मूव्स कोच से भी ज्यादा बेहतर हैं.

जानिए कैसे मैनेज करती हैं फिटनेस
बाओ रोज़ाना सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर जागती हैं और नाश्ते से पहले ही वर्कआउट कर लेती हैं. दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक वो पम्प आयरन करती हैं. इस उम्र में भी उनकी कमर 27 इंच है, जबकि 20 साल की उम्र में ये 25 इंच थी. उनके चाहने वालों में ज्यादातर लोग 20-25 साल की उम्र में हैं. वे बताती हैं कि फिटनेस उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है और इससे मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ महसूस करती हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More