आज का राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में परेशानी खड़ी होगी, वृश्चिक, धनु राशि वाले क्रोध को काबू में रखें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 june 2023)

आज कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों की नाराज़गी सहन करनी पडे़गी. व्यवसाय में परेशानी खड़ी हो सकती है. संतान के प्रति चिंता होगी. दूर की यात्रा का आयोजन होगा. धार्मिक यात्रा के भी योग हैं. लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे. आज विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 june 2023)

अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा. अपने क्रोध को काबू में रखें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा. आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने पीने का ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी. योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 june 2023)

आज बौद्धिक और तार्किक विचारों से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. समाज में सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल की यात्रा के योग हैं. अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों का साथ अच्छा लगेगा. भागीदारी लाभदायक साबित होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More