डायरेक्टर ने 1 फिल्म में झोंक दिया पूरा करियर, 4 बार रचाई थी शादी, मूवी ने रचा ऐसा इतहास आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे दिलीप कुमार की सबसे बेहतरीन फिल्मों की बात की जाएगी तो मुगल ऐ आजम का नाम सबसे पहले आएगा. हिंदी सिनेमा इतिहास में चंद फिल्मों ने समय के पहिये को मात दी है, 1960 में आई मुगल ऐ आजम ऐसी ही एक शानदार फिल्म है. ये फिल्म जितनी सिनेमा जगत में प्रसिद्ध है उतनी ही दिलचस्प इसे बनाने वाले सिरफिरे डायरेक्टर की भी है. ऐक ऐसा डायरेक्टर जिसने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने करियर की बाजी लगा दी. हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर के आसिफ की. के आसिफ ने अपने करियर में महज 2 ही फिल्में बनाईं हैं. जिनमें से एक ने उन्हें सिनेमा के वजूद तक अमर कर दिया है.

01

मुगल ऐ आजम को बनाने में आसिफ ने करीब 13 साल लगा दिए. उस जमाने में फिल्म के एक गाने पर 10 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. इतना ही नहीं मुगल ऐ आजम का गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए 105 गानों को रिजेक्ट किया गया. (फोटो साभार-Instagram)

02

आसिफ अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे. 14 जून 1944 को इटावा में जन्मे के आसिफ का बचपन काफी गरीबी में बीता. आसिफ अपने करियर से ज्यादा 4 शादियों को लेकर चर्चा में रहे. आसिफ ने अपने मामा की पत्नी से प्यार कर लिया था. इतना ही नहीं बाद में अपनी मामा की पत्नी से शादी रचा डाली. (फोटो साभार-Instagram)

03

दरअसल आसिफ ने पहली शादी सितारा देवी से की थी. सितारा देवी उनके मामा नाजिर की पत्नी थी. सितारा से शादी के बाद आसिफ ने लाहौर जाकर दूसरी शादी रचा ली. इसके बाद सितारा देवी उनसे खफा हो गईं और उन्हें श्रॉप देकर घर छोड़कर चली गईं. (फोटो साभार-Instagram)

04

इसके बाद आसिफ ने सितारा देवी की दोस्त निगार से तीसरी शादी रचाई. आसिफ ने तीसरी शादी के बाद भी अपने दिल को नहीं थामा. आसिफ ने चौथी शादी दिलीप कुमार की बहन अख्तर आसिफ से की थी. (फोटो साभार-Instagram)

05

के आसिफ ने अपने करियर में 1 ही फिल्म ऐसी बनाई कि आने वाले समय में भी लोग उन्हें भूल नहीं पाएंगे. के आसिफ अपनी फिल्म से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे. दिलीप कुमार की बहन से शादी के बाद मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे. (फोटो साभार-Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें