
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 19 june 2023)
आज ज्यादा खर्च हो सकता है. परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी. मन दुविधायुक्त रहेगा. वाणी पर संयम रखें. किसी के साथ वाद-विवाद या झगडे़ में पड़ने से मामला खराब हो सकता है. बातों को स्पष्ट कर गलतफहमी दूर करने से बात जल्दी पूरी हो जाएगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 19 june 2023)
आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे. विचारों में ही आपका मन अटका रहेगा. दोस्तों खासकर महिला मित्रों से आपको लाभ मिलेगा. व्यापार में फायदा होगा. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. संतान से मुलाकात होगी. अच्छा भोजन प्राप्त होगा.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 19 june 2023)
अभी आप सफलतापूर्वक नए कार्य कर सकेंगे. व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायी है. उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा. परिवार में भी प्यार रहेगा. पिता की तरफ से लाभ मिलने के संकेत हैं.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 04:20 IST






