आज से गुप्त नवरात्र आरंभ, करें 5 में से कोई भी एक उपाय, जाग उठेगा सोया भाग्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है.
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अवश्य चढ़ाएं.

Gupt Navratri 2023 Upay : सनातन धर्म में देवी मां की आराधना के लिए सर्वोत्तम समय नवरात्रि का माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 1 साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती हैं. जिनमें से दो बड़ी नवरात्रि होती है और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं. जिनमें चैत्र शारदीय नवरात्रि को बड़ी नवरात्रि में गिना जाता है. वहीं गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में आती है. गुप्त नवरात्रि गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुके जातक सामान्य तरीके से मनाते हैं. वहीं जो व्यक्ति तंत्र विद्या मे लीन होता है उसके लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास मानी जाती है. नवरात्रि की शुरुआत आज से यानी 19 जून 2023 से हो रही है जिसका समापन 28 जून 2023 को होगा. गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय बेहद असरकारक माने जाते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं ज्योतिषी उपाय के बारे में.

गुप्त नवरात्रि में करें खास उपाय

चढ़ाएं लाल रंग का फूल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अवश्य चढ़ाएं. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.

यह भी पढ़ें – क्या है दिशा शूल, भूलकर भी शुक्रवार और रविवार को ना करें इस दिशा की यात्रा, इन उपाय से करें बचाव

अर्पित करे श्रृंगार का सामान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है तो इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर सदा सुहागन होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

लौंग और कपूर से करें आरती
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान अगर आप घर में 9 दिनों तक लौंग और कपूर से आरती करते हैं तो घर में पसरी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है. जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है.

करियर में सफलता का उपाय
यदि आप चाहते हैं कि आपको करियर में सफलता प्राप्त हो, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान नवमी के दिन 9 कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं और दक्षिणा देकर पैर छु कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें – एक मुखी रुद्राक्ष बढ़ाता है एकाग्रता, जानें 2, 4 और 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ, सबका है विशेष महत्व

धन लाभ के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि आप अपने घर में 9 गोमती चक्र लाकर उन्हें मां दुर्गा के समक्ष रख देते हैं और नवरात्रि के अंतिम दिन इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख देते हैं तो इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Navratri, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें