NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी में इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. NHPC Recruitment 2023: इस समय देश के कई सरकारी विभागों में नौकरियां निकली हैं. इनमें से एक एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर जैसे 388 गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून, 2023 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देख लें. बता दें कि इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 295 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

NHPC Recruitment 2023: खाली पदों का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 149 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 74 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 63 पद
  • जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी): 10 पद
  • सुपरवाइजर (आईटी): 09 पद
  • सुपरवाइजर (सर्वेक्षण) : 19 पद
  • सीनियर अकाउंटेंट: 28 पद
  • हिंदी अनुवादक: 14 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 14 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिक/मैकेनिकल): 08 पद

NHPC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
India Post GDS recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर और डाक सेवकों की भर्ती, 4384 पदों के लिए करें आवेदन
Success Story: तीन बहनें एक साथ बनेंगी डॉक्टर, लोगों के लिए मिसाल बना ये परिवार, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

Tags: Government job, Job news, NHPC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें