Shamli Love JIhad: 4 शादी कर चुका राशिद हिंदू युवती को लेकर हुआ फरार, सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बताया जा रहा है कि राशिद ने 4 शादी कर रखी है
अब पांचवीं शादी के लिए हिंदू युवती को लेकर हुआ फरार

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां पर राशिद नामक मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती को बहला-फुसला कर ले गया. आरोप है कि मुस्लिम युवक गांव का ही रहने वाला है और उसने अपने प्रेम जाल में फसाकर हिंदू युवती से शादी कर ली है. जिसके विरोध में लड़की के परिजन व हिंदू संगठन के लोग बाबरी थाने पहुंचे और वहां पर उन्होंने थाने का घेराव करते हुए जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की मांग की.

परिजनों व हिंदू संगठनों का कहना है कि आरोपी राशिद के परिजन परवेज व नदीम अपने साथियों के साथ घर पर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है. जिससे परिजन खौफजदा है. जिसके बाद युवती के परिजन थाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की.परिजन व हिंदू संगठनों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो वह एक महापंचायत का आयोजन करेंगे.

पहले से ही हैं चार पत्नियां
दरअसल, मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर का है, जहां राशिद पुत्र शहीद पर हिंदू युवती को भगा ले जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि राशिद ने 4 शादी कर रखी है. आरोप है कि उनमें से एक मुस्लिम व तीन हिंदू लड़कियां है. और अब गांव की ही एक और हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया है. हालांकि राशिद व हिंदू युवती का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है. परिजनों के मुताबिक उन्होंने शामली के बाबरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है, लेकिन अभी तक राशिद व हिन्दू युवती को बरामद नहीं कर पाई हैं. जिसके विरोध में परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव किया और हिंदू संगठनों ने कार्रवाई न होने पर बाबरी थाना अध्यक्ष को एक महापंचायत की चेतावनी दी है.

महापंचायत की चेतावनी
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर हिंदू संगठन काफी नाराज है. हिंदू संगठन के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यदि पुलिस द्वारा लड़की को शीघ्रता से बरामद नहीं किया जाता है तो वह आगे की रणनीति तय करेंगे. वहीं बाबरी थानाध्यक्ष का कहना है कि 4 लोगों के खिलाफ संबंधित मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल परिजनों ने जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि लगातार उन पर राशिद के साथियों व परिजनों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. अब ऐसे में अगर परिवार जन को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार शामली पुलिस प्रशासन होगा.

Tags: Shamli news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें