सगे भाइयों ने पहले दिल्ली की लड़की को किया किडनैप, फिर की खौफनाक हरकत, चीखने लगीं दीवारें


ग्वालियर. दिल्ली की एक छात्रा के साथ ग्वालियर में गैंगरेप की वारदात हुई. घटना मुरार थाना के बड़ागांव इलाके में 16 जून की रात 12 बजे हुई. यहां रहने वाले 2 सगे भाइयों ने छात्रा को अपने घर ले जाकर बंधक बनाया और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. किसी तरह छात्रा इनके चंगुल से निकली और थाने पहुंची. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि वह जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली 19 साल की छात्रा अचानक मुरार थाने पहुंची. उसने पुलिस को गैंगरेप की लिखित शिकायत दी. उसने पुलिस को बताया कि मैं दिल्ली में रहती हूं और वहां बीए कर रही हूं. मैं ग्वालियर में अपने ताऊ के यहां आई हूं. मेरे ताऊ मुरार के बड़ागांव इलाके की एक कॉलोनी में रहते हैं. युवती ने बताया कि 16 जून की रात कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाई हर्षित और कार्तिक उसके पास आए. वे दोनों उसे बहाने से अपने घर ले गए और बंधक बना लिया. दोनों ने पहले उसे जान से मारने की धमकी दी, फिर गैंगरेप किया.

आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश
युवती ने बताया कि वह किसी तरह मौका पाकर उनके घर से भाग निलती और ताऊ के घर पहुंची. सुबह जब ताऊ घर आए तो उसने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई. घटना सुनकर घरवालों के होश उड़ गए. उसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मुरार थाने पहुंचे. यहां छात्रा ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मुरार पुलिस ने आरोपी हर्षित और कार्तिक के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

युवती ने पुलिस को सुनाई ये आपबीती
ग्वालियर सीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना थाना मुरार की हनुमानशंकर कॉलोनी की है. यहां दिल्ली की एक लड़की अपने ताऊ के यहां आई थी. वह बीए की छात्रा है. उसने रिपोर्ट लिखवाई है कि वह किसी काम से चाचा के यहां जा रही थी. उस वक्त कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों ने उसे जबरदस्ती अपने घर में खींच लिया. उसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. दोनों युवक आपस में भाई हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More