रातभर पानी में भिगोकर खाएं यह पावरफुल ड्राई फ्रूट, कोलेस्ट्रॉल का होगा खात्मा, 5 फायदे कर देंगे हैरान

हाइलाइट्स

काजू को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है.
काजू खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम करने में मदद मिलती है.

Soaked Cashews Health Benefits: काजू को बेहतरीन स्वाद और पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट माना जा सकता है. काजू को कई सब्जियों और मिठाइयों में डाला जाता है, ताकि उनमें स्वाद का तड़का लग सके. काजू खाने में जितना टेस्टी होता है, उससे भी ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होता है. काजू को रातभर पानी में भिगोकर रख दिया जाए और सुबह उठकर सेवन किया जाए, तो यह ड्राई फ्रूट आपके शरीर में ताकत भर देगा और बीमारियों का खतरा दूर कर देगा. आज आपको काजू के 5 बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं.

पोषक तत्वों का है भंडार – काजू को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जा सकता है. काजू में विटामिन्स, फाइबर, कार्ब्स, हेल्दी फैट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. वेबएमडी की रिपोर्ट के अनुसार 30 ग्राम काजू में 165 कैलोरी होती है. प्रोटीन 4 ग्राम, फैट 14 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स 9 ग्राम, फाइबर 1 ग्राम और शुगर 1 ग्राम होती है. इसमें मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस समेत कई सेहतमंद तत्व होते हैं.

कोलेस्ट्रॉल करता है कम – काजू का कम मात्रा में नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है. यह बात एक रिसर्च में सामने आई थी. काजू में अधिकांश वसा स्टीयरिक एसिड से आता है, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर न्यूट्रल इंपेक्ट पड़ता है. हर दिन काजू का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिल सकती है. हालांकि काजू में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए.

हार्ट डिजीज का जोखिम करे कम – एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा काजू हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. काजू में उच्च मैग्नीशियम कंटेंट होता है, जिसके कारण यह हार्ट डिजीज को रोकने में मदद कर सकता है. उचित मैग्नीशियम का सेवन इस्केमिक हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकता है, जो अक्सर तब होता है जब हार्ट को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बेहद असरदार हैं 3 घरेलू नुस्खे, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल में, फिट रहेगा शरीर

स्ट्रोक का खतरा होता है कम – काजू में मौजूद मैग्नीशियम स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. स्ट्रोक एक जानलेवा कंडीशन है, जिसमें लोगों के ब्रेन में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है और सेल्स डैमेज होना शुरू हो जाती हैं. इसकी वजह से लोगों को लकवा मार जाता है और उनके शरीर का आधा हिस्सा काम करना बंद कर देता है. स्ट्रोक हर साल लाखों लोगों को मौत की नींद सुला देता है.

यह भी पढ़ें- सरसों का तेल दिल के लिए फायदेमंद, ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है बीमार, साइड इफेक्ट जानकर चौंक जाएंगे

डायबिटीज होती है कंट्रोल – खास बात यह है कि काजू का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं. काजू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, खासकर अन्य सामान्य स्नैक्स की तुलना में यह मात्रा काफी कम है. यह ब्लड शुगर पर ज्यादा असर नहीं डालता, जिससे टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. कई शोध में यह बात भी सामने आई है कि काजू का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.

Tags: Health, Healthy Foods, Lifestyle, Trending news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More