विदेशों में बजा इस देसी एसयूवी का डंका, धांसू फीचर्स और लुक्स के साथ हुई इस देश में हुई लॉन्च, जानिए कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महिंद्रा एक्सयूवी700 को ऑस्ट्रेलिया में लाॅन्च किया गया है.
एक्सयूवी700 को 7-सीटर वर्जन में उतारा गया है.
इसे केवल 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है.

Mahindra XUV700: महिंद्रा एक्सयूवी700 सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना लोहा मनवा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में एक्सयूवी700 को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है. ऑस्ट्रेलिया में एक्सयूवी700 को 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया गया है. यह कार ऑस्ट्रेलिया में 7-सीटर वर्जन में बेची जाएगी. महिंद्रा ने विदेशी धरती पर एक्सयूवी700 को AX7 और AX7L वेरिएंट में उतारा है. कंपनी अपनी कारों पर 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.

भारतीय करेंसी में देखें तो ऑस्ट्रेलिया में एक्सयूवी700 की कीमत 20.72 लाख रुपये से 22.41 लाख रुपये के बीच है. एसयूवी के दोनों वेरिएंट्स 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स के साथ पेश किये गए हैं.

यह भी पढ़ें: सैलरी है 10 लाख रुपये, तो क्या खरीदनी चाहिए 10 लाख की कार? जानिए अपनी जेब की ताकत, ये फाॅर्मूला आएगा काम

महिंद्रा एक्सयूवी700 के फीचर्स
एक्सयूवी700 के कुछ खास फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ISOFIX एंकर मिलते हैं. महिंद्रा एक्सयूवी700 सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग (GNCAP) वाली कार है.

महिंद्रा एक्सयूवी700: इंजन और पॉवर
एक्सयूवी700 में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन 200PS पॉवर और 380Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 185PS पॉवर और 450Nm टॉर्क पैदा करता है. भारत में यह एसयूवी 5 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में बेची जा रही है. दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. AX7 और AX7L वेरिएंट में ऑप्शनल ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी उपलब्ध है.

महिंद्रा एक्सयूवी700: कीमत
Mahindra SUV पांच रंगों में उपलब्ध है, जिसमें एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, डैज़लिंग सिल्वर, रेड रेज और इलेक्ट्रिक ब्लू शामिल हैं. घरेलू बाजार में इसकी कीमत कीमत 14.01 लाख रुपये से 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Mahindra and mahindra, SUV

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें