Adipurush : भगवान राम के चेहरे पर गुस्से के भाव, ओम रावत बोले- ‘यह फिल्म मैंने फ्यूचर जनरेशन…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः बहुत कठिन होता है दर्शकों को खुश कर पाना. वो भी जब ‘रामायण’ जैसे महाकाव्य या अन्य किसी धार्मिक ग्रंथ पर फिल्म बना रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. ‘आदिपुरुष’ में ‘मॉर्डन रामायण’ दिखाकर आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स बुरे पचड़े में फंस गए हैं. फिल्म में एक्टर्स के लुक, डायलॉग और जबरन के वीएफएक्स पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स से एक बात तो जाहिर है कि दर्शकों को फिल्म के डायलॉग हजम नहीं हो रहे हैं. कोई रावण, हनुमान के लुक पर तंज कस रहा है तो कोई आदिपुरुष राघव के चेहरे के भाव पर. ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर ने खुद दर्शकों के सभी सवालों के जवाब देने का फैसला कर लिया है.

पैन इंडिया स्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म में भगवान राम बने प्रभास के चेहरे पर हरदम नजर आए गुस्से वाले भाव पर बात की. उन्होंने न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत से बातचीत में क्या आप रामायण को एक एक्शन फिल्म में बनाना चाहते हैं सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘नंबर 1- रामायण इतनी विशाल है कि कोई भी इसे समझ नहीं सकता. अगर कोई कहता है कि वे रामायण को समझते हैं तो वे मूर्ख हैं या वे झूठ बोल रहे हैं. नंबर 2- जो भी रामायण हमने पहले टेलीविजन पर देखी है, जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं, वह बहुत बड़ा प्रारूप है.’

ओम राउत आगे कहते हैं- ‘आदिपुरुष क्या है? हम इसे रामायण नहीं कह रहे हैं, हम इसे आदिपुरुष कह रहे हैं क्योंकि यह रामायण के भीतर का एक खंड है. यह युद्धकांड है जिसे हम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और मैं फिर कहूंगा कि यह युद्धकांड के भीतर का केवल एक छोटा सा हिस्सा है और युद्धकांड में वे पराक्रमी राम हैं. वह वीर हैं.’

Adipurush, Adipurush Om Raut, Adipurush director, Adipurush writer, Adipurush writer manoj shukla, Adipurush writer manoj muntashir, Adipurush director om raut, Om Raut reaction on Adipurush vfx controversy, Om Raut Reaction on Adipurush PIL, Adipurush Controversy, Adipurush cast, Adipurush movie budget, Adipurush krti sanon, Adipurush vatsal seth, Adipurush prabhas

आदिपुरुष को लेकर हो रहे विवदों पर ओम राउत ने दिया रिएक्शन

फिल्म में भगवान राम को ‘एंग्री मैन’ के रूप में दिखाने को लेकर दायर PIL के के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने कहा- ‘वे सूर्यवंशी हैं, युद्धभूमि में हैं. युद्ध का मैदान है, वह युद्ध के बीच में हैं, वह राजा भी हैं. यह वह कहानी है जहां वह अरण्य में हैं. तो वह आक्रामक हैं, क्योंकि वह युद्ध क्षेत्र में हैं.’

Tags: Adipurush, Bollywood, Entertainment, Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें