
हाइलाइट्स
मयूरी कांगो ने 2003 में एक्टिंग छोड़कर शादी करके घर बसा लिया.
इसके बाद पढ़ाई की और फिर मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया.
2019 में वह Google India के साथ इंडस्ट्री हेड तौर पर जुड़ीं.
Actress Mayoori Kango: कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपना सफल बिजनेस और करियर छोड़कर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और सफलता पाई, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने बॉलीवुड से दूर होकर भी अपना नाम कमाया है. इस लिस्ट में मयूरी कांगो की कहानी बड़ी दिलचस्प है. 1995 से 2000 तक बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी मयूरी कांगो अब कॉरपोरेट वर्ल्ड नाम कमा रही हैं.
मयूरी कांगो ने नरगिस, थोड़ा गम थोड़ी खुशी, डॉलर बाबू और किटी पार्टी जैसे टेलीविजन शो भी किए और फिर 2003 में एक्टिंग छोड़कर एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी करके घर बसा लिया. शादी के बाद मयूरी कांगो बाद में अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं.
शादी के बाद शुरू की नौकरी
वहां उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए पूरा किया. इस दौरान 2004 से 2012 के बीच अमेरिका में नौकरी की और फिर 2013 में वह वापस भारत आ गईं. भारत में मयूरी कांगो ने Performix नाम की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया. साल 2019 में वह Google India के साथ इंडस्ट्री हेड तौर पर जुड़ गईं. मयूरी कांगो ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर लिखा, “मैं एक जुनूनी मार्केटर हूं. मुझे डिजिटल मीडिया में काम करना पसंद है और क्योंकि इस नई दुनिया में मार्केटिंग की संभावनाएं हैं. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और नई चुनौतियों का सामना करने की तलाश में रहती हूं.
खास बात है कि बॉलीवुड में आने से पहले मयूरी कांगो IIT कानपुर के लिए सिलेक्ट हो गईं थी लेकिन एडमिशन नहीं लिया क्योंकि वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी. लेकिन 5 साल काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को गुड बॉय बोल दिया. उनकी 16 फिल्में रिलीज नहीं हो सकीं.
बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने अच्छे खासे बिजनेस और करियर को छोड़कर फिल्मों की ओर रुख किया. इनमें से कई एक्टर्स ने काफी नाम कमाया, जबकि कुछ कलाकारों को ज्यादा सक्सेस नहीं मिल सकी. इस लिस्ट में पुराने से लेकर नई पीढ़ी के कई एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हैं,
.
Tags: Bollywood, Bollywood actress, Google, Google CEO Sundar Pichai
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:00 IST






