20 करोड़ी फिल्म को जब मुमताज ने छोड़ा, धर्मेंद्र के साथ काम करने का गंवाया मौका, हेमा मालिनी की लगी लॉटरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. फिल्मी दुनिया में एक वक्त ऐसा आया था जब डबल रोल वाली फिल्मों को खूब पसंद किया गया था. इस दौर में अमूमन हीरो ही डबल रोल वाली फिल्में किया करते थे. ऐसे में रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने 70 के दशक में एक एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें हीरो की जगह हीरोइन को डबल रोल में लिया गया. इस नए एंगल को दर्शकों ने पसंद किया और यह फिल्म सुपरहिट रही. इस फिल्म के जरिए हेमा मालिनी (Hema Malini) की किस्मत पलट गई लेकिन दूसरी तरफ मुमताज को काफी अफसोस हुआ. आइए, बताते हैं…

आपको दिलीप कुमार की फिल्म ‘राम और श्याम’ तो याद होगी, जो साल 1967 में आई थी. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर सफलता मिली थी. इसी फिल्म से इंस्पायर होकर सलीम जावेद की जोड़ी ने फिल्म ‘सीता और गीता’ लिखी थी. यह फिल्म 3 नवम्बर 1972 को रिलीज हुई थी. फिल्म को रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया था. फिल्म इतनी हिट हुई कि सिर्फ 40 लाख के बजट वाली इस फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई की.

Hit Remake: हेमा मालिनी की 20 करोड़ी फिल्म का जब बना साउथ रीमेक, 1 नहीं 2 बार हुई हिट, वनिस्री की चमकी किस्मत

मुमताज ने क्यों किया इनकार?
‘सीता और गीता’ में धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ हेमा मालिनी ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म ने हेमा मालिनी की किस्मत पलट दी और वे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शुमार हो गईं, जिन पर प्रोड्यूसर पैसा लगाना चाह रहे थे. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिल्म के लिए हेमा पहल पसंद नहीं थी. फिल्मा लिए पहले मुमताज को प्रस्ताव दिया गया था. मुमताज को फिल्म की कहानी पसंद भी आई थी लेकिन मामला फीस पर अटक गया. दरअसल, उस समय मुमताज हिट एक्ट्रेसेज में शुमार थीं और उनकी फीस करीब 8 लाख रुपये थे. वहीं, ‘सीता और गीता’ का बजट कम था और उन्हें सिर्फ 2 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए जा रहे थे. ऐसे में मुमताज ने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया.

मुमताज को फिल्म प्रस्ताव इसलिए दिया गया था क्योंकि वे फिल्म ‘राम और श्याम’ का हिस्सा थीं.

Tags: Dharmendra, Entertainment Special, Hema malini

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें