नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की वह खास अभिनेत्री, जिसे बॉलीवुड ने नाम दिया ‘द लेडी इन वाइट’. एक ऐसी अभिनेत्री, जिन्होंने कभी दुनिया की परवाह नहीं की. इस एक्ट्रेस ने आज से 50 साल पहले पर्दे पर ऐसे बिंदास सीन दिए कि देखने वाले हैरान रह गए. वह खूबसूरत होने के साथ-साथ एलिगेंट और डीसेंट नजर आती थीं और परदे से ज्यादा असल जिंदगी में उनकी ब्यूटी की चर्चाएं थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहद कम उम्र में ही इन्होंने दुनिया भर के कई देशों में भ्रमण किया और उनके ढेरों चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त बन गई थी. क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड से तालीम हासिल करने वालीं और फराटेदार अंग्रेजी बोलने वालीं यह मशहूर अदाकारा को महज 5 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म उन्हें देख उनकी फैन बन गई और जब फिल्मों में आईं तो उन्हीं के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी.
अब तक तो शायद आप समझ गए होंगे. अगर नहीं समझे तो आपको और हिंट देते हैं. क्या आप यकीन करेंगे कि पंजाब में जन्म लेने वाली इस एक्ट्रेस ने इंग्लैंड से पढ़ाई की और 5-5 कथित अफेयर्स और शादी के बाद आज भी ये तन्हा जिंदगी गुजार रही हैं. बात कर रहे हैं 60 और 70 के दशक की बिंदास और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ‘द लेडी इन वाइट’ यानी सिमी ग्रेवाल की…
सिमी के परिवार का सेना से गहरा नाता
सिमी ग्रेवाल जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में आईं, वो छा गई. खास बात यह है कि इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से नहीं बल्कि अंग्रेजी फिल्म से की जिसका नाम था ‘टार्जन गोज टू इंडिया.’ सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात की जाए तो इनका पूरा परिवार का सेना से गहरा नाता था. इनके दादा कैप्टन कहर सिंह ग्रेवाल को खुद क्युन इन विक्टोरिया ने एडीसी की पदवी दी थी और सिमी के पिता भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे. सिमी की मां का नाम दार्सी था और वह उस दौर में बेहद खूबसूरत और बिंदास मानी जाती थीं. सिमी की पढ़ाई-लिखाई इंग्लैंड में हुई. जहां इनकी स्कूलिंग न्यूलैंड हाउस स्कूल से हुई.

सिमी ग्रेवाल की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन रवि मोहन से हुई थी. फोटो साभार: @simigarewalofficial/Instagram
परिवार के खिलाफ जाकर चुना एक्टिंग का प्रोफेशन
सिमी के परिवार के अच्छे रिश्ते महारानी गायत्री देवी से तो थे ही साथ ही पंडित नेहरू से भी इनका परिवार काफी करीबी था. सिमी ने 5 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ देखी और इसके बाद से ही उनके अंदर फिल्मों को लेकर एक जुनून छा गया. उनका लंदन से मुंबई आने का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. सिमी फिल्मों में काम करना चाहती थी, लेकिन उनके पिता इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे फिर जिद्दी सिमी ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए. आखिरकार पिता मान गए और महज 15 साल की उम्र में सिमी मुंबई आ गईं.
‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म से किया फिल्मी करियर शुरू
शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर से वह बहुत प्रभावित थी और उनके साथ फिल्मों में अभिनय करना चाहती थीं. क्योंकि वह शुरू से ही इंग्लैंड में पढ़ी लिखी इसलिए तो उनका अंग्रेजी बोलने का लहजा भी भारतीय अभिनेत्रियों से बेहतर था. इससे फायदा यह हुआ कि जब वह मुंबई आईं तो उन्हें एक अंग्रेजी फिल्म मिल गई फिल्म का नाम था ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म भले ही इंग्लिश में थी लेकिन उनकी खूबसूरती हिंदी फिल्मकारों की नजरों में आ गई और फिर उन्हें हिंदी फिल्मों में काम मिलना भी शुरू हो गया.
राज कपूर-मनमोहन देसाई के साथ जब जुड़ा नाम
उनकी की निजी जिंदगी भी उतनी बेबाक रही जितनी उनकी रील लाइफ. बात उनकी अफेयर्स की करें तो उनका नाम कभी राज कपूर के साथ तो कभी मनमोहन देसाई के साथ भी जोड़ा गया. बताते हैं कि उस दौर की कई फिल्म मैग्जींस ने राज कपूर के साथ उनकी अफेयर्स के चटपटी खबरों को छापा और खूब गॉसिप्स बने. 1981 में जाने-वाले डायरेक्टर मनमोहन देसाई के साथ उनका नाम तक जोड़ा तब जाने लगा जब उनकी एक फिल्म ‘नसीब’ में सिमी कैमियो रोल में नजर आईं. और उसके बाद कई मौकों पर साथ नजर आने लगे.

सिमी ग्रेवाल जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में आईं, वो छा गई. फाइल फोटो.
सिमी का पहला सीरियस अफेयर
उनके सीरियस अफेयर की बात करें तो एक बार उन्होंने अपने ही शो में इस बारे में बात अपने फैंस से शेयर की था, जिसमें अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ गहरे राज भी उन्होंने खोले थे. सादे लिबास में नजर आने वालीं सिमी की रंगीन जिंदगी में दखल देने वाले पहले व्यक्ति थे. लंदन में उनके पड़ोसी और जामनगर के महाराज. 2013 में फिल्मफेयर अवार्ड शो के दौरान दिए गए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें अपने पड़ोसी जामनगर के महाराज से प्यार हो गया था. उन्होंने बताया था कि यह एक पैशनेट अफेयर था, जो 3 साल तक चला. लेकिन फिर कुछ वजह से दोनों अलग हो गए.
मंसूर अली खान थे सिमी ग्रेवाल के प्यार में दीवाने
इसके बाद उनके जीवन में आए भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी. सिमी ग्रेवाल और मंसूर अली खान पटौदी के लव अफेयर के चर्चे क्रिकेट गलियारों से बॉलीवुड गलियारों तक होते रहे. दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतने पागल हो गए थे कि ज्यादातर वक्त साथ बिताते थे. यहां तक कि पब्लिक इवेंट से लेकर ऑफ डोर शूट तक, दोनों साथ ही नजर आते थे. बताया जाता है कि नवाब पटौदी सिमी को काफी सीरियस थे. वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे और इसलिए सिमी को अपने घरवालों से मिलाने का फैसला भी कर चुके थे लेकिन इसी बीच मंसूर अली पटौदी की मुलाकात शर्मिला टैगोर से हो गई और धीरे-धीरे सिमी और मंसूर के रास्ते अलग हो गए. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 2 साल तक इनका रिश्ता चला था फिर नवाब पटौदी ने शर्मिला टैगोर से शादी कर ली और सिमी भी खामोशी से अलग हो गईं.
सिमी ग्रेवाल की शादी भी नहीं चली
इसके बाद उनकी जिंदगी में आया वह शख्स जो उनका जीवन साथी बना. क्रिकेटर मंसूर से ब्रेकअप हुआ तो दिल्ली के चुन्नामल घराने के रवि मोहन (से शादी कर ली. सिमी ग्रेवाल और रवि मोहन की शादी महज 3 साल ही चल पाई, ये रिश्ता टूट गया, लेकिन 10 साल बाद लिया. सिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रवि मोहन एक अच्छे इंसान थे, हम दोनों एक दूसरे के लिए वफादार थे, लेकिन ईश्वर ने हम दोनो को एक दूसरे के लिए बनाया ही नहीं था.

सिमी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है.
रतन टाटा और पाकिस्तानी बिजनेसमेन के साथ जुड़ा नाम
इसके सिमी का नाम जुड़ा एक पाकिस्तानी बिजनेसमेन सलमान तासीर के साथ. आगे चलकर सलमान तासीर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर भी बने. लेकिन इस रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया जा सका और दोनों अलग हो गए. सिमी ग्रेवाल ने मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा को डेट करना शुरू कर दिया. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी काफी एक वक्त पर काफी अच्छी बॉन्डिंग थी.
सिमी को बस ये है मलाल
खूबसूरत और बिंदास एक्ट्रेस के पास न पैसे की कमी है ना शोहरत की. 75 साल की सिमी ग्रेवाल के पास सब कुछ है, अगर कुछ नहीं है तो औलाद का सुख नहीं है. सिमी को बच्चा ना होने का अफसोस रहता है. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस है कि मेरा कोई बच्चा नहीं है. मैं एक बेटी गोद लेने वाली थी, सब कुछ हो गया था. मैं एक अनाथालय गई जहां एक बच्ची मिली, उसके घरवालों ने रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था. नियम के हिसाब से मुझे उसकी फोटो न्यूजपेपर में छपवानी पड़ी. 3 महीने तक किसी ने बच्चे की सुध नहीं ली लेकिन जैसे ही मुझे उसकी कस्टडी मिलने वाली थी, बच्ची के माता-पिता सामने आ गए…मेरा दिल टूट गया’.
100 से ज्यादा अवार्ड अपने किए नाम
वैसे तो सिमी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 100 से ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए हैं लेकिन उनके फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘सिद्धार्थ’ ही रहे हैं. सिमी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और अपने टॉक शो ‘रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल’ से अपनी खास पहचान बनाई.
.
Tags: Bollywood actress, Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 04:30 IST






