17 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में लेन-देन में लाभ होगा, सिंह, कन्या राशि वालों का विवाद होगा

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 17 june 2023)

अचानक धन लाभ हो सकता है. मित्रों, सगे-सम्बंधियों और स्नेहीजनों के साथ दिन आनंद और रोमांच से भरपूर रहेगा. आय में वृद्धि होगी. बिजनेस में लाभदायक लेन-देन और सौदा कर सकेंगे. बेटे और पत्नी से भी लाभ हो सकेंगे. प्रवास का योग है. विवाहोत्सुक व्यक्ति के विवाह हो सकेंगे. स्वादिष्ट भोजन और सांसारिक सुख का आनंद ले सकेंगे.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 17 june 2023)

काम में विलंब होगा. घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ जाएंगे. जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा. नए रिलेशन या काम के सम्बंध में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिताजी के साथ मतभेद हो सकता है. अच्छे अवसर के आयोजन के लिए भी समय अनुकूल नहीं है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 17 june 2023)

आज शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान महसूस होगी. संतान के साथ अनबन या संघर्ष रहेगी. ऑफिस में उच्च अधिकारी के साथ भी विवाद हो सकता है. किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक प्रवृत्तियों के पीछे खर्च होगा. दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More