कोविड से भी ज्यादा खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, हर दूसरे मरीज की हो रही है मौत, WHO की चेतावनी


Crimean-Congo hemorrhagic fever: पूरा विश्व कोविड-19 और मंकीपॉक्स जैसे गंभीर महामारी की खौफ से उबर ही रहा था तभी एक अन्य जानलेवा वायरस ने दस्तक दे दी है. इस नए वायरस का नाम है क्रिमियन-कांगो हेमोरेजिक बुखार (Crimean-Congo hemorrhagic fever). वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वायरस की वजह से हर दूसरे इंसान को मौत का खतरा रहता है. चौकाने वाली ये बात है कि ये इस वायरस पर जलवायु परिवर्तन का काफी असर हो रहा है जिसके वजह से वह तेजी से पांव पसार रहा है.

जानवरों से इंसानों में फैलता है वायरस
इस क्रीमियन-कांगों हेमोरेजिक बुखार (Crimean-Congo hemorrhagic fever) का सबसे पहला मामला ब्रिटेन और फ्रांस में देखा गया है. यह वायरस पशुओं में फैलता है. और संक्रमित जानवरों के मांस खाने से इंसानों में इसका संक्रमण फैलता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस वायरस का अभी तक इसका इलाज या वैक्सीन का ईजाद नहीं हुआ है. अगर लक्षण की बात की जाये तो इसका लक्षण भी फ्लू की तरह होता है. कई लोगों में गाला ख़राब और उल्टी आने की समस्या, आँखों में दर्द, या फिर जलन हो सकती है. डेंगू की तरह ये बुखार भी ऑर्गन फेलियर का कारण बन सकता है. ऐसे में मरीज की मौत होने का रिस्क रहता है.

ये भी पढ़ें- मणिपुर: सकंट में असम राइफल्स के जवान, 18 दिनों से नहीं पहुंचा राशन, मैतई समुदाय है इसकी वजह

कितना खतरनाक है ये वायरस
महामारी के विशेषज्ञ ने बताया कि ये फीवर नया नहीं है. दुनिया भर में इसके मामले पहले भी आये हैं. भारत में भी इसके केस रिपोर्ट हुए हैं. ये खतरनाक वायरस इंसानों से इंसानों में काफी मुश्किल से फैलता है. हालांकि, इसके भारत में ज्यादा केस रिपोर्ट नहीं हुए है. सबसे पहले 1944 में क्रीमिया में इसका पहला केस दर्ज किया गया था. इससे मृत्युदर 40 फीसदी है, जो कोविड से कई गुना अधिक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, टिंक कीड़े के काटने से जानवरों में इस वायरस का संक्रमण होता है.

Tags: Coroavirus, Corona 19, Epidemic, Virus

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More