जेब में नहीं ठहरता पैसा? अपनाएं गेहूं के आटे के 4 अचूक ज्योतिषी उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आटे के उपाय से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में आटे से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं.

Atro Tips of Wheat Flour : हमारे रसोई घर में खाने-पीने की कई ऐसी वस्तुएं उपलब्ध होती हैं जिनका उपयोग हम हमारे जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कर सकते हैं. वैदिक ज्योतिष में इन चीजों के इस्तेमाल से ना सिर्फ जीवन में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सकता है, बल्कि यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो उससे भी छुटकारा पाने में यह उपाय काफी हद तक सहायक माने जाते हैं. आज के इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं गेहूं के आटे के कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप धन संबंधी अनेक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

1. आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं आपके पास पैसा नहीं टिकता है और घर में अक्सर अनबन बनी रहती है तो गेहूं का आटा पिसवाने से पहले उसमें 100 ग्राम काले चने, 100 ग्राम तुलसी और दो रेशे केसर के डाल दें. इन सबको मिक्स करके शनिवार के दिन ही पिसवाएं. इस आटे का उपयोग रोटी बनाने में करें और इस भोजन को घर के सभी सदस्य ग्रहण करें. इस उपाय से बहुत जल्द पैसों से संबंधित परेशानी दूर होंगी. आय के नए स्रोत बनेंगे, घर का तनावपूर्ण माहौल भी धीरे-धीरे करके खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें – गुरु चांडाल राजयोग से 5 राशियों को नुकसान, शिक्षा, धन और चरित्र पर दिखेगा बुरा असर

2. ठहरने लगेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके पास पैसा आ रहा है लेकिन ठहरता नहीं है तो इसके लिए गेहूं के आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं. अब इस आटे को गुरुवार के दिन किसी गाय को खिला दें. इस उपाय से आपके पास धन ठहरने लगेगा. घर में पसरी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी. धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे. नियमित रूप से आप चीटियों को भी आटा खिला सकते हैं.

3. कर्ज से मुक्ति का उपाय

शास्त्र के अनुसार यदि आप कर्ज में डूबे हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह भूत आटे की रोटी बनाकर उसमें सरसों का तेल लगाएं. अब रोटी को शनिवार के दिन काले कुत्ते को खिला दें. इस उपाय से ना सिर्फ आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपकी कई मनोकामना भी पूरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में है कालसर्प दोष, 4 तरह के सपने कर सकते हैं परेशान, अपनाएं 4 ज्योतिषी उपाय

4. दूर होंगी समस्याएं

यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रत्येक शनिवार सुबह 10:00 बजे आटे या मिट्टी का घी का दीपक लेकर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. इस उपाय से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Tags: Astrology, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें