
चूरू. राजस्थान (Rajasthan) के चूरू (Churu) में एक युवती को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई ने दी है. दरअसल, युवती पहले से शादीशुदा है. उसके शादी उम्र में बड़े शख्स से हुई. वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी. इसके बाद अब अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी. धमकी मिलने के बाद अब दोनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पूरा मामला चूरू के रतनगढ़ तहसील का है. दरअसल, कादिया गांव की युवती की घरवालों ने अपने से 18 साल बड़े शराबी लड़के से शादी तो कर दी, लेकिन युवती को यह रिश्ता रास नहीं आया.
युवती ने अपने पति का साथ छोड़ प्रेमी का दामन थाम लिया. शादीशुदा 22 साल की युवती सुमन अब लिव-इन में गांव ठठावता के युवक राकेश के साथ रह रही है. लेकिन उसके भाई ने दोनों को गोली से उड़ा देने की धमकी दी है. अब गुरूवार को दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे.
दोनों ने बनाया लिव-इन का सर्टिफिकेट
रतनगढ़ तहसील के गांव कादिया की 22 साल सुमन ने बताया कि राकेश के साथ उसकी जान पहचान करीब 3 साल पहले उस वक्त हुई थी जब राकेश अपने खेत में आता था. सुमन का घर राकेश के खेत के पास स्थित है. जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी तब राकेश उसे रोजना रास्ते में मिलता था. इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी. दोनों ने अपने परिजनों को एक दूसरे से शादी करने की बात कही, मगर दोनों के परिजनों ने इनकार कर दिया. फिर अप्रैल 2023 में सुमन के घरवालों ने उसकी शादी सुजानगढ़ तहसील के गांव मुरड़ाकिया के साथ कर दी.
उसका पति पहले से शादीशुदा था, जिसने अपने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई थी. सुमन ने बताया कि वह उससे उम्र में भी बड़ा था. 13 मई को सुमन अपने ससुराल से पीहर आ गई जहां से 4 जून को वह राकेश के साथ घर से निकल गई. वहां से दोनों हरियाणा के फतेहाबाद में रहे. 15 दिन पहले दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवा लिया. लिव इन की जानकारी सुमन के भाई को पता लगी तो उसने दोनों को गोली से उड़ा देने की धमकी दी. इसके के बाद दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की.
.
Tags: Churu news, Crime News, Love marriage, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 13:46 IST






