Adipurush Twitter Review: प्रभास की ‘आदिपुरुष’ देख थियेटर में उड़े नोट, देखने वालों ने कहा ‘ब्लॉकबस्टर है फिल्म’

मुंबईः प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. प्रभास और कृति की ये फिल्म 2023 की सबसे चर्चित फिल्म है, जो रिलीज से पहले तक ये फिल्म काफी विवादों में रही, लेकिन अब फिल्म को दर्शकों का जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे दूर-दूर तक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि सोशल मीडिया पर फिल्म के वीएफएक्स के लिए मेकर्स की खिल्ली उड़ चुकी है. वहीं फिल्म रिलीज होते ही अब फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है. तो चलिए जानते हैं करोड़ों के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर ट्विटर यूजर्स का क्या कहना है.

पौराणिक कथा ‘रामायण’ पर बनी ‘आदिपुरुष’ काफी लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज की गई है. इससे पहले कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. कभी वीएफएक्स के चलते तो कभी किरदारों के लुक के चलते इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ, लेकिन अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है तो प्रभास के फैन सिनेमाघरों के बाहर जश्न मना रहे हैं. आदिपुरुष की रिलीज के बाद प्रभास ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं.

आदिपुरुष के रिलीज होते ही ट्विटर पर फिल्म को लेकर रिव्यू आने लगे हैं. एक यूजर ने आदिपुरुष पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘आदिपुरुष एक शानदार फिल्म है. एक ग्रेट बीजीएम के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन. प्रभास की एक्टिंग हमेशा की तरह शानदार है. फिल्म की कास्टिंग भी बेहतरीन है. गाने बिग प्लस हैं. वीएफएक्स कुछ खास नहीं है. फिल्म को इससे अच्छे और बेहतर वीएफएक्स की जरूरत है. कुल मिलाकर यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है.’

आदिपुरुष की तारीफ में एक यूजर ने लिखा- ‘आदिपुरुष कुल मिलाकर रामायण का पुनर्कथन है. जिसका पहला भाग बेहद आशाजनक लगता है, लेकिन दूसरा भाग बिलकुल सपाट हो जाता है. फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ही ज्यादा थकाउ है. पहला भाग नाटक पर फोकस्ड था, जिसने शानदार काम किया. लेकिन दूसरे भाग में खराब वीएफएक्स ने काम खराब कर दिया. दूसरे भाग से लेकर क्लाइमेक्स तक में फाइट के अलावा कुछ भी नहीं था. हालांकि, इसका म्यूजिक कई जगह इसे बचा लेता है.’

एक और यूजर ने लिखा- ‘आदिपुरुष एक शानदार फिल्म है. जिसमें 3डी इफेक्ट बहुत बढ़िया है. प्रभास और कृति ने बहुत ही अच्छा काम किया है. फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं. क्लाइमेक्स सीन के दौरान वीएफक्स काफी खराब है. फिल्म बड़े पर्दे पर जरूर देखनी चाहिए.’

(फोटो साभारः ट्विटरः @venkyreviews)

(फोटो साभारः ट्विटरः @venkyreviews)

सोशल मीडिया प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष के ऐसे ही रिव्यूज से भरा हुआ है. फिल्म का वीएफएक्स अभी भी दर्शकों के बीच एक चर्चा का मुद्दा बना हुआ है. यूजर फिल्म के वीएफएक्स से नाखुश और एक्टर्स से बेहद खुश लग रहे हैं. फिल्म में प्रभास जहां राघव के किरदार में हैं तो वहीं कृति माता जानकी के. सैफ अली खान लंकेश के किरदार में जंच रहे हैं और सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में. फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन की उम्मीद है.

Tags: Adipurush, Kriti Sanon, Prabhas, South cinema

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More