Viral Video: शख्स ने पेड़ पर बैठी गिलहरी को पिलाया पानी, मुंह से लगा दी बोतल! नन्हे से जीव ने बुझाई प्यास


प्रकृति ने हर जीव को दया का भाव दिया है. यही वजह है कि पेट भर जाने के बाद शेर-चीते जैसे भी किसी दूसरे जानवर को नहीं मारते. इंसान के अंदर भी यही भावना है, पर उसके पास बाकी जानवरों से ज्यादा एक जिम्मेदारी भी है, जिसका उसे पालन करना चाहिए. उसके पास दूसरे जानवरों की जिम्मेदारी है जो उसके भरोसे रहते हैं. बहुत बार इन जीवों को खाने-पीने को नहीं मिल पाता, ऐसे में इंसान अगर थोड़ा सा वक्त निकालकर उनके लिए खाना मुहैया करा दे, तो बेजुबानों की भी जिंदगी बच सकती है. एक शख्स ने भी एक गिलहरी (Squirrel drink water from bottle video) की मदद कर इस बात को सही साबित किया.

ट्विटर अकाउंट @TheFigen_ पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (Weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स प्यासी गिलहरी (Thirsty Squirrel drink water video) को पानी पिला रहा है. प्यास तो हर जीव को लगती है और इन दिनों जैसी गर्मी पड़ रही है, पानी हर जीव के लिए बेहद जरूरी भी है. बहुत से लोग पक्षी या छोटे जीवों के लिए घर के बाहर पानी रख देते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Viral video, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More