Cyclone Biparjoy Live Update: 900 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे, जगह-जगह दिखा तबाही का मंजर, राजस्थान की तरफ बढ़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरब सागर से उठा तूफान बिपरजॉय बीते गुरुवार की शाम को गुजरात के तट से टकरा गया और इसके साथ ही गुजरात में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया. तेज गति से हवाएं चलने लगीं. इसके चलते जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए. बड़े-बड़े पेड़ धाराशायी हो गए. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, द्वारका और कच्छ के समुद्री तट के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. गुजरात के 7 जिलों और 450 से अधिक गांव अलर्ट पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से हालात का जायजा लिया.

तूफान से होने वाली तबाही की आशंका के चलते 1 लाख से अधिक लोगों को शेल्टर होम भेजा गया. एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि 16 जून की सुबह तक बिपरजॉय थोड़ा सा कमजोर होगा और राजस्थान की तरफ आगे बढ़ जाएगा. तूफान की नजर फिलहाल पाकिस्तान-कच्छ सीमा के पास है. हवा की औसत गति 70 किमी प्रति घंटा थी. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान 16 जून को दक्षिणी राजस्थान तक पहुंच जाएगा. गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि तूफान के उपकेंद्र के पास भारी वर्षा के साथ पूरे गुजरात में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें