Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को संतान की चिंता होगी, कुंभ, मीन राशि वाली महिलाओं का दिन सुख-शांति से बीतेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 16 june 2023)

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा. बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे. लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा. परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी. संतान को लेकर चिंता होगी. उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 16 june 2023)

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी. इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव होगी. खर्च बढ़ेगा. वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है. स्वास्थ्य खराब होगा. दुर्घटना से बचें. ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता सेमानसिक शांति मिलेगी.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 16 june 2023)

आज का दिन मीन राशि वाली महिलाओं का सुख-शांति से व्यतीत होगा. व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा. सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें