गायिजाबाद-नोएडा में पाइप लाइन मरम्‍मत का काम पूरा, पानी सप्‍लाई होगी सामान्‍य


गाजियाबाद. गाजियाबाद और नोएडा में पानी की किल्‍लत झेल रहे लोगों को आज शाम से राहत मिल जाएगी. पाइप लाइन की मरम्‍मत का काम पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी सफल रहा है. आज सुबह सीडब्‍लयूआर ( सेंट्रल वाटर रिजर्वर) में गंगाजल की आपूर्ति हो चुकी है, इसलिए शाम को लोगों के घरों में गंगाजल की सप्‍लाई सामान्‍य हो जाएगी.

गंगाजल प्‍लांट के निदेशक उन्मेश शुक्ला बताया कि पाइप लाइन ठीक करने और वाल्व को पूरी तरह बदलने का काम पूरा हो चुका है. बुधवार रात तक वाल्व बदलने का काम पूरा कर लिया गया है. गुरुवार सुबह को सुबह इसका ट्रायल का काम भी पूरा किया जा चुका है. आज शाम को गाजियाबाद और नोएडा के इलकों में गंगाजल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी.

वहीं, प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक माध्‍यमों से पानी की सप्‍लाई का दावा हवा हवाई निकला. पानी की सप्‍लाई कम दबाव में मिली, इस वजह से ऊपरी मंजिल पर रखे पानी की टंकी तक पानी नहीं पहुंच सका. कम दबाव से पानी की समस्या ज्ञानखंड, न्यायखंड और समेत आसपास के तमाम इलाकों में रहा. गेगाजल 100 क्यूसेक प्लांट से नोएडा को 80 क्यूसेक, इंदिरापुरम को 15 क्यूसेक और सिद्धार्थ विहार में पांच क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है.

Tags: Ghaziabad News, Noida news, Water Crisis

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More