
नई दिल्ली (JEE Advanced 2023 Result). हर साल लाखों स्टूडेंट्स आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा देते हैं (IIT Admission). जेईई परीक्षा देश की ही नहीं, दुनिया की भी सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है. इसके दो चरण होते हैं- जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड. जेईई मेंस परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा देते हैं (JEE Exam 2023).
हर साल किसी न किसी आईआईटी को जेईई परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. इस साल आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने जेईई परीक्षा आयोजित करवाई थी. आईआईटी में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. 18 जून 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी (JEE Advanced Result 2023).
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट कहां जारी होगा?
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड कर दिया जाएगा (JEE Result 2023). जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर सफल उम्मीदवारों की कैटेगरी वाइस ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी की जाएगी. इसके अलावा सफल स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी मार्क्स भेजे जाएंगे.
JoSAA काउंसलिंग कब शुरू होगी?
इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन (JoSAA) 2023 का प्रोसेस 19 जून, 2023 को शाम 5 बजे से शुरू होगा (Engineering Entrance Exam). IIT द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले सफल उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग और IIT में एडमिशन के पात्र होंगे (JoSAA Counselling 2023).
JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस 2023 रिजल्ट कैसे चेक करें?
1- जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
2- होमपेज पर नजर आ रहे जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
3- वहां लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
4- जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- इसे डाउनलोड कर लें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें.
ये भी पढ़ें:
आ गए बोर्ड रिजल्ट, शुरू हुई एडमिशन की दौड़, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
नीट परीक्षा में फेल होने पर कहां से MBBS करें? मायूस होने के बजाय यहां करें अप्लाई
.
Tags: IIT Guwahati, JEE Advance, JEE Exam
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:19 IST






